Three Month Weight Loss Program

✬ Herbalife Meal Plan: First Month Weight Loss Program ✬



✬Morning✬
1. Drink Fresh Water


2 – 3 glass of plain water early morning would clean your whole digestive system.
2. Drink Afresh Energy Drink Mix (300 ml)


Afresh Energy Drink Mix powder 2 Spoon in 300 ml of water.
You may drink it warm or cold, but it is always recommendable to take it with warm water
3. 15 Mins after Your Drinking Afresh: Take Cell-U-Loss Tablet (100 mL)


1 Cell-U-Loss Tablet 15min after taking Afresh Energy Drink with 100ml normal water.
3. 30 Mins after Your Drinking Afresh: Drink Formula 1 Shake and Personalized Protein Powder (400 mL)


3 Flat spoons of F1(Nutritional Shake Mix) and 2 Flat spoons of F3 (Personalized Protein Powder) in 400 mL normal water or (200 ml toned milk + 200 ml normal water) or (200 ml any fruit juice + 200 ml normal water).
If you decided to use a blender(mixer) to mix them, do not blend for more than 5 seconds or you will damage the nutrients contained in F1.
4. (Optional): One Hour after Your Shake: Drink Afresh Energy Drink to achieve faster weight loss result (300 mL)


2 A spoon of Afresh Energy Drink powder in 300 mL of water.
You may drink it warm or cold, but it is always recommendable to take it with warm water
✬Afternoon✬
1. 15 min before Lunch: Take Cell-U-Loss Tablet (200 mL)


1 Cell-U-Loss Tablet 15min before taking lunch with 200ml normal water.
2. Take Colorful Lunch


Less calories
Less oily
More coloring vegetables
Fruits
** can switch with a Shake if your dinner is a Normal meal.


3. (Optional): One Hour after Lunch: Drink Afresh Energy Drink to achieve faster weight loss result (300 mL)


2 A spoon of Afresh Energy Drink powder in 300 mL of water.
You may drink it warm or cold, but it is always recommendable to take it with warm water.
4. UNABLE to Finish the Required Amount of Water per Day by 8 PM?


You should not try to reach your water intake goal after 8 PM, just forget it and try again tomorrow.
Drinking NO water or just a little bit of water after 8 PM is to avoid water retention in your body, which will result in gaining water weight.
✬Night✬
1. Drink Afresh Energy Drink (300 mL)


2 A spoon of Afresh Energy Drink powder in 300 mL of water.
You may drink it warm or cold, but it is always recommendable to take it with warm water
3. 15 Minutes after Your Drinking Afresh: Take Cell-U-Loss Tablet (100 mL)


1 Cell-U-Loss Tablet 15min after taking Afresh Energy Drink with 100ml normal water.
2. Drink Formula 1 Shake (400 mL) – No Protein


3 Flat spoons of F1(Nutritional Shake Mix) in 400 mL normal water or (200 ml toned milk + 200 ml normal water) or (200 ml juice of any fruit + 200 ml normal water).
If you decided to use a blender(mixer) to mix them, do not blend for more than 5 seconds or you will damage the nutrients contained in F1.
** can switch with a Normal meal if your lunch is a Shake


Herbalife Diet Plan – Second Month Weight Loss Program



✬ Herbalife Meal Plan: Second Month Weight Loss Program ✬


✬Morning✬
1. Drink Fresh Water


2 – 3 glass of plain water early morning would clean your whole digestive system.
2. Activated Fibre Tablet 30min before shake (200 mL)


1 Activated Fibre Tablet 30min before the morning shake with 200 ml normal water.
3. Cell-Activator Tablet 15 min before shake (100 mL)


1 Cell Activator Tablet 15min before the morning shake with 100 ml normal water.
4. Cell-U-Loss Tablets Just Before Morning Shake (100 mL)


1 Cell-U-Loss Tablet Just before morning shake with 100ml normal water.
5. 30 Mins after taking Activated Fibre: Drink Formula 1 Shake (400 mL)


3 Flat spoons of F1(Nutritional Shake Mix) in 400 mL normal water or (200 ml toned milk + 200 ml normal water) or (200 ml any fruit juice + 200 ml normal water).
If you decided to use a blender(mixer) to mix them, do not blend for more than 5 seconds or you will damage the nutrients contained in F1.
✬Afternoon✬
1. Activated Fibre Tablet 30min before Lunch (200 mL)


1 Activated Fibre Tablet 30min before the Lunch with 200 ml normal water.
2. Cell-U-Loss Tablet Just Before Lunch


1 Cell-U-Loss Tablet Just before Lunch with 100ml normal water.
3. Take Colorful Lunch


Less calories
Less oily
More coloring vegetables
Fruits
** can switch with a Shake if your dinner is a Normal meal.


3. UNABLE to Finish the Required Amount of Water per Day by 8 PM?


You should not try to reach your water intake goal after 8 PM, just forget it and try again tomorrow.
Drinking NO water or just a little bit of water after 8 PM is to avoid water retention in your body, which will result in gaining water weight.
✬Night✬
1. Activated Fibre Tablet 30min before shake(200 mL)


1 Activated Fibre Tablet 30min before the night shake with 200 ml normal water.
2. Cell-Activator Tablet 15 min before shake (100 mL)


1 Cell Activator Tablet 15min before the night shake with 100 ml normal water.
3. Cell

Posted by D.R. Singh on Saturday 20 April 2019
share this article with your friends

चार तरह के होते है बॉडी फैट्स,जानिए आपका फैट किस प्रकार का है?

आप क्या खाते हैं, कब खाते हैं, कैसे खाते हैं और साथ में शारीरिक रूप से कितने सक्रिय रहते हैं, इसका शरीर पर गहरा असर पड़ता है। क्‍योंकि आपके खाने की आदत और डाइट के अनुसार शरीर की संरचना तैयार होती है। और धीरे-धीरे हमारा शरीर एक विशेष आकार में आ जाता है। इसी आकार के कारण हमारी शारीरिक बनावट अलग-अलग होती है। हम यहां पर चार अलग-अलग तरह के बॉडी फैट्स (Types Of Body Fats) के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप अपने बॉडी फैट्स (Body Fats) के बारे में जान सकते हैं। 
 


1. हाई स्ट्रेस टाइप  -

 

काम की व्यस्तता, घरेलू परेशानियां या अन्य कारणों से अधिकतर लोग तनाव में रहते हैं। तनाव होने पर शरीर में कार्टिसोल नामक हार्मोंस का उत्पादन अधिक होता है और अधिक कार्टिसोल होने पर वह पेट के आसपास फैट्स के रूप में जमा होने लगता है।

 

कैसे छुटकारा पाएं

 

कपालभाति और अन्य प्राणायाम करें, खुद को लिखने-पढ़ने, खेलने, संगीत, डांस आदि में व्यस्त रखें। साथ ही चीनी-मीठे पेय पदार्थ का सेवन बंद कर दें। उपरोक्त के अलावा ऐसी गतिविधियों में व्यस्त रहें, जिससे हैप्पी हार्मोंस का उत्पादन बढ़ेगा। साथ ही चीनी-मीठे पेय पदार्थो का सेवन बंद कर दें।

 

2. हाई शुगर टाइप

 

शक्कर के शौकीन लोगों में यह फैट अधिक जमा होता है. जब हम बहुत अधिक शक्कर का सेवन करते हैं, तो हमारा शरीर बहुत अधिक मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन करता है, जिसका शरीर पर साइड इफेक्ट होता है। पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से और कमर के आसपास फैट जमा होने लगता है।

 

कैसे छुटकारा पाएं

 

शक्कर का सेवन कम करें, लहसुन, दालचीनी, अजवायन को अपनी डायट में शामिल करें, ये मसाले शक्कर के प्रभाव को कम करते हैं। प्लैंक, कोर टोनिंग, क्रंचेस जैसी एक्सरसाइज़ करें।

 

३ - हाई एस्ट्रोजन फैट टाइप

 

अगर आपके बट्स बहुत हैवी हैं, तो आपकी बॉडी में एस्ट्रोजन का लेवल बहुत हाई है। इसकेअलावा आपके जांघों आद‍ि पर फैट जम जाता हैं।

 

कैसे पाएं छुटकारा

 

हरी सब्ज़ियां, जैसे- ब्रोकोली, फाइटो केमिकल्स से भरपूर सब्ज़ियों का सेवन अधिक मात्रा में करें। खाने में नमकीन पदार्थों का सेवन कम करें और स्‍कवैट एक्सरसाइज़ करके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर संतुलित रख सकते हैं।

 

४ - लो टेस्टोस्टेरॉन फैट:

 

अगर आपको अपने बाइसेप्स के पास जमा फैट्स को कम करना मुश्किल लगता है, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में टेस्टोस्टेरॉन का लेवल बहुत कम है।

 

कैसे छुटकारा पाएं

 

विटामिन डी से भरपूर चीज़ें, जैसे- मशरूम आदि अधिक से अधिक खाएं, डायट के अलावा विटामिन डी सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं, बाइसेप्स को टोन करनेवाली एक्सरसाइज़ करें।

 

 


 

Posted by D.R. Singh on Tuesday 16 April 2019
share this article with your friends

डायबिटीज होने के संकेत हैं आंखों के ऊपर पीले चकत्‍ते, जानें क्‍या है ? यह रोग और बचाव के उपाय

डायबिटीज या मधुमेह (Diabetes) एक सामान्य स्थिति है, इससे भारत समेत दुनियाभर में लाखों लोग प्रभावित हैं। यह स्थिति शरीर द्वारा हार्मोन इंसुलिन का पर्याप्त उत्पादन नहीं करने के कारण होती है, या शरीर इंसुलिन के प्रति प्रतिक्रिया नहीं करता है। पर्याप्त इंसुलिन के बिना, शरीर रक्त में शर्करा को उपयोग करने योग्य ऊर्जा में बदलने के लिए संघर्ष करता है। अगर आपको अपनी पलकों के आसपास पीले रंग के चकत्ते दिखते हैं तो आपको मधुमेह होने का खतरा हो सकता है।

अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार, अगर आपको डायबिटीज है और आप बीमारी पर ध्‍यान नहीं देते तो यह आपकी पलकों के आसपास पीले निशान पैदा कर सकता है। इस स्थिति को जैंथेलाज्मा के रूप में जाना जाता है, और यह आपके रक्त में वसा के उच्च स्तर के कारण भी हो सकता है। वास्‍तव में यह एक चर्बीयुक्‍त गांठ जो पलकों के अंदरूनी कोनों के आसपास जमा होते हैं।

अमेरिकन अकादमी ऑफ डर्मेटोलॉजी ने मुताबिक, "मधुमेह आपके शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है, जिसमें आपकी त्वचा भी शामिल है, जब मधुमेह त्वचा को प्रभावित करता है, तो यह संकेत हो सकते हैं कि आपके ग्लूकोज का स्तर बहुत अधिक है" 

आपकी पलकों पर और उसके आस-पास पीली पपड़ी जम जाती है- ये तब विकसित होती हैं जब आपके रक्त में वसा की मात्रा अधिक होती है इसके अलावा यह भी संकेत हो सकता है कि आपका मधुमेह ठीक तरह से नियंत्रित नहीं हो रहा है। इस स्थिति के लिए चिकित्सा नाम xanthelasma है।

अगर अपनी आंखों के चारों ओर पीले रंग की पपड़ीदार पैच दिखे तो इसके बारे में अपने डॉक्टर को बताएं। अपने डॉक्टर से बात करें कि अपने मधुमेह को बेहतर तरीके से कैसे नियंत्रित करें। मधुमेह को नियंत्रित करने से पपड़ीदार पैच साफ हो सकते हैं। 

xanthelasma को दूर करने के लिए सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। लेकिन, यह पपड़ी पूरी तरह से हानिरहित हैं। इस बीच, आपको मधुमेह के लक्षणों का भी खतरा हो सकता है यदि आप अपनी त्वचा पर छोटे, लाल रंग के bumps को नोटिस करते हैं। bumps थोड़ा pimples की तरह लग सकता है, और आमतौर पर घुटनों के पीछे या कोहनी के पास पाए जाते हैं।

डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए --

  • नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए ।

  • अपने दैनिक आहार में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा नियंत्रित करें।

  • अपने दैनिक आहार में  फाइबर का सेवन अधिक मात्रा करें । 

  • पानी अधिक पिएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें । 

  • कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ को अपने आहार में शामिल करें ।

  • तनाव के स्तर को नियंत्रित करें। 

  • अपने रक्त शर्करा के स्तर की नियमित निगरानी करें।

  • अच्‍छी नींद लें। 

  • क्रोमियम और मैग्‍नीशियम युक्‍त फूड का सेवन करें। 

Posted by D.R. Singh on Tuesday 16 April 2019
share this article with your friends

वर्कआउट के बाद मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाने के तरीके

यदि आप अपनी क्षमता से ज्यादा वेट लिफ्टिंग या वर्कआउट करेंगे तो मसल्स को नुकसान पहुंचेगा और वो दर्द करने लगेंगी। ध्यान रखें, खुद को तकलीफ पहुंचाए बिना वर्क आउट करें ।

 वर्कआउट के बाद मांसपेशियों का दर्द

कुछ लोगों को लगता है कि वर्क आउट करते समय  या बाद में जब तक शरीर में दर्द न हो, तब तक बेहतर परिणाम  नहीं मिलते हैं। लेकिन यह सोच गलत है। यदि आप अपनी क्षमता से ज्यादा वेट लिफ्टिंग या वर्कआउट करेंगे तो मसल्स को नुकसान पहुंचेगा और वो दर्द करने लगेंगी। ध्यान रखें, खुद को तकलीफ पहुंचाए बिना वर्क आउट करें । चलिये जानते हैं वर्कआउट के बाद मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाने के कुछ तरीके। 

१ - स्ट्रेचिंग करके पायें दर्द से आराम 

मांसपेंशियों में तनाव व वर्कआउट के बाद इनमें दर्ध संबंधी समस्याओं के उपचार का सबसे असरदार तरीका है स्ट्रेचिंग। वे मांसपेशियां जो ज्यादा मजबूत  और लचीली होती हैं, उनमें चोट लगने की संभावना कम होती है। इसलिये एक्सरसाइज के पहले व बाद में स्ट्रेचिंग करें। और एक्सरसाइज के पहले वार्मअप जरूर करें।

२ - हीट थेरेपी का उपयोग है फायदेमंद 

गर्म तापमान के दर्द वाली मांसपेशियों के लिए रक्त के प्रवाह में वृद्धि करती है। तो यदि एक्सरसाइज के बाद यदि मांसपेशियों में दर्द हो तो हल्के गुनगुने पानी से एक आरामदायक हॉट बाथ लें। इससे मांसपेशियां शांत होंगी और उनमें दर्द भी नहीं होगा। दर्द वाली मांसपेशियों पर हीटिंग पैड का प्रयोग करने से भी आराम मिलता है। 

३- ओमेगा 3 एस का सेवन करें 

क्लीनिकल जर्नल ऑफ़ स्पोर्ट्स मेडिसिन में छपे एक शोध के अनुसार दिन में मछली के तेल की एक गोली स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के बाद सूजी और दर्द भरी मांसपेशियों के दर्द से राहत दिला सकती है। सामन, पालक, और नट्स आदि में भी ओमेगा 3-एस प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।

क्लिक करें ओमेगा 3 एस के लिए 

४ - मांसपेशियों को ज्यादा थकान से बचाएं

मांसपेशियां ऊर्जा के अवशोषण में मदद करती हैं और मांसपेशियों के दोबारा मजबूत होने से उनमें चोट लगने से बचाव होता है। वहीं यदि मांसेपेशियों के थके होने पर उनमें चोट लगने की संभावना अधिक होती है। खासतौर पर खिलाड़ियों को तो इस बात का ख्याल जरूर रखना चाहिए।

५ - बर्फ का उपयोग दर्द वाले स्थान पर करें

दर्द वाले स्थान पर बर्फ से सिकाई करने से सूजन और दर्द में आराम मिलता है। मांसपेशियों में खिंचाव आने के बाद जितनी जल्दी आप उन पर बर्फ  लगा सकते हैं, लगाएं। आप जितनी बार चाहें थोड़ी-थोड़ी देर के लिये बार बर्फ लगा सकते हैं। बस ये ध्यान रखें कि जब भी बर्फ लगाएं, 15 मिनट से ज्यादा न लगाएं। 

६ - मसाज थेरेपी भी है फायदेमंद

वैसे तो मसाज थेरेपी हर तरह मांसपेशियों के दर्द के लिये फायदेमंद होता, लेकिन खासतौर पर यह थेरेपी लुम्‍बर बैक पेन में बेहद लाभदायक होती है। कुछ  अध्ययन से भी ये बात साफ हो चुकी है कि मसाज मांसपेशियों के दर्द के उपचार में कारगर होती है। 

७ - एक्‍यूपंचर थेरेपी

एक्‍यूपंचर से मसल्स पेन में आराम मिल सकता है। हालांकि इस पर अभी एक राय नहीं है। एक्‍यूपंचर थेरेपी से लो मसल्स पेन का उपचार करने पर लोगों की कई अलग-अलग राय हैं। कुछ लोगों का मत है कि इससे उन्‍हें आराम मिला है जबकि कुछ का कहना है कि यह पेन के इलाज में कारगर नहीं है।

 

  • Disclaimer +

    इस जानकारी की सटीकता , समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेखक की नहीं है। इस लेख में उपलब्ध  सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकिस्तक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्येश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकिस्तक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्‍प नहीं है। 
Posted by D.R. Singh on Thursday 11 April 2019
share this article with your friends

गर्मी में एेसे रखें अपनी त्वचा का खयाल

 

गर्मियों में त्वचा को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। चिलचिलाती धूप और धूल भरी हवा त्वचा की नमी को दूर कर देती हैं, जिससे आपकी त्वचा बेजान हो जाती है। ऐसे मौसम में घर से बाहर निकलने पर कई सावधानियां बरतनी होती हैं।

बाहर निकलने से पहले चेहरे को ढकना जरूरी है। ऐसे मौसम में आंखों में संक्रमण होना आम बात है, इसलिए धूप का चश्मा जरूर लगाए। यह आपको धूल-मिट्टी से होने वाली समस्या से बचाएगा। टैनिंग व सनबर्न की समस्या भी इस मौसम में अपने चरम पर होती है। सनबर्न से बचाव के लिए सनस्क्रीन का प्रयोग जरूर करें। गर्मी में ज्यादा देर तक धूप में रहने से भी त्वचा कैंसर का खतरा बना रहता है। सूर्य की अल्ट्रावॉयलेट किरणें स्किन को झुलसा देती हैं। इस लेख के जरिए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनसे आप गर्मियों में अपनी त्वचा का खयाल रख सकते हैं।

 

  • गर्मी में त्वचा की चमक बरकरार रखने के लिए सेब को मैश कर उसमें शहद व हल्दी मिलाकर फेस पैक बनाएं। इसे हर रोज अपने चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे को विटामिन मिलता है, और चेहरे की  नमी बनी रहती है।

  • चेहरे को ठंडक पहुंचाने के लिए बर्फ के कुछ टुकड़ों को लेकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे दिन भर धूप की जलन झेलने वाले चेहरे को सुकून मिलेगा और खोई हुई नमी लौट सकेगी। चेहरे पर गुलाब जल लगाकर बर्फ लगाने से भी फायदा होता है।

  • तैलीय त्वचा के लिए खीरे को मैश कर उसका पेस्ट बना लें और फिर चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर लगाने के 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

  • गर्मियों में होने वाले सनबर्न से बचने के लिए टमाटर का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं।

  • दिनभर में तीन से चार बार अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। ऐसा करने से चेहरे की चमक बढ़ती है।

  • अगर त्वचा धूप में झुलस गई है, तो चेहरे पर तरबूज और एलोवेरा लगाकर 10 मिनट में धो लें। इससे झुलसी हुई त्वचा को राहत मिलती है।

  • गुलाब जल, नींबू, खीरा और दही मिलकर चेहरे पर लगाएं इससे आपकी त्वचा में ताजगी बनी रहेगी। और गर्मियों में सूर्य की किरणों से होने वाले दुष्प्रभावों से भी बचेगी।

  • चेहरे को तौलिये से पोंछने के बजाए अपने आप सूखने दें। इससे चेहरे में ठंडक बनी रहेगी और गदंगी जमा नहीं होगी।

  • तरबूज के गूदे में मलाई और गुलाब जल मिलाकर चेहरे, गर्दन और हाथों में लगाएं। इससे त्वचा में निखार आएगा।

  • सनबर्न होने पर गुलाब जल में तरबूज का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। दस मिनट बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें।

  • घर पर फेसपैक बनाते समय उसमें एक चम्मच शहद डालाना न भूलें इससे त्वचा में चमक आएगी।

  • स्नान करते समय पानी में नींबू का रस डालने से दिन भर ताजगी महसूस होती है।

  • गर्मी में साबुन का प्रयोग कम करें। इसकी जगह शहद युक्त शॉवर जैल का प्रयोग करें या मसूर दाल, शहद और हल्दी का उबटन बना कर उसका प्रयोग करें।


गर्मियों में त्‍वचा पर निशान बन जाना आम बात है, इस तरह होने वाली परेशानियों से बचने के लिए आपको आहार का ध्‍यान रखना चाहिए और अपने चेहरे की देखभाल करनी चाहिए।

 

Disclaimer +
इस जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जि़म्मेदारी लेखक की नहीं है । उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकित्सक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है।

Posted by D.R. Singh on Thursday 4 April 2019
share this article with your friends
Feed-icon
D.R.SINGH INDEPENDENT HERBALIFE NUTRITION ASSOCIATE SINCE2010 WE MAKE WORLD HEALTHIER AND HAPPIER