चार तरह के होते है बॉडी फैट्स,जानिए आपका फैट किस प्रकार का है?
आप क्या खाते हैं, कब खाते हैं, कैसे खाते हैं और साथ में शारीरिक रूप से कितने सक्रिय रहते हैं, इसका शरीर पर गहरा असर पड़ता है। क्योंकि आपके खाने की आदत और डाइट के अनुसार शरीर की संरचना तैयार होती है। और धीरे-धीरे हमारा शरीर एक विशेष आकार में आ जाता है। इसी आकार के कारण हमारी शारीरिक बनावट अलग-अलग होती है। हम यहां पर चार अलग-अलग तरह के बॉडी फैट्स (Types Of Body Fats) के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप अपने बॉडी फैट्स (Body Fats) के बारे में जान सकते हैं।
1. हाई स्ट्रेस टाइप -
काम की व्यस्तता, घरेलू परेशानियां या अन्य कारणों से अधिकतर लोग तनाव में रहते हैं। तनाव होने पर शरीर में कार्टिसोल नामक हार्मोंस का उत्पादन अधिक होता है और अधिक कार्टिसोल होने पर वह पेट के आसपास फैट्स के रूप में जमा होने लगता है।
कैसे छुटकारा पाएं
कपालभाति और अन्य प्राणायाम करें, खुद को लिखने-पढ़ने, खेलने, संगीत, डांस आदि में व्यस्त रखें। साथ ही चीनी-मीठे पेय पदार्थ का सेवन बंद कर दें। उपरोक्त के अलावा ऐसी गतिविधियों में व्यस्त रहें, जिससे हैप्पी हार्मोंस का उत्पादन बढ़ेगा। साथ ही चीनी-मीठे पेय पदार्थो का सेवन बंद कर दें।
2. हाई शुगर टाइप
शक्कर के शौकीन लोगों में यह फैट अधिक जमा होता है. जब हम बहुत अधिक शक्कर का सेवन करते हैं, तो हमारा शरीर बहुत अधिक मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन करता है, जिसका शरीर पर साइड इफेक्ट होता है। पेट के निचले हिस्से और कमर के आसपास फैट जमा होने लगता है।
कैसे छुटकारा पाएं
शक्कर का सेवन कम करें, लहसुन, दालचीनी, अजवायन को अपनी डायट में शामिल करें, ये मसाले शक्कर के प्रभाव को कम करते हैं। प्लैंक, कोर टोनिंग, क्रंचेस जैसी एक्सरसाइज़ करें।
३ - हाई एस्ट्रोजन फैट टाइप
अगर आपके बट्स बहुत हैवी हैं, तो आपकी बॉडी में एस्ट्रोजन का लेवल बहुत हाई है। इसकेअलावा आपके जांघों आदि पर फैट जम जाता हैं।
कैसे पाएं छुटकारा
हरी सब्ज़ियां, जैसे- ब्रोकोली, फाइटो केमिकल्स से भरपूर सब्ज़ियों का सेवन अधिक मात्रा में करें। खाने में नमकीन पदार्थों का सेवन कम करें और स्कवैट एक्सरसाइज़ करके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर संतुलित रख सकते हैं।
४ - लो टेस्टोस्टेरॉन फैट:
अगर आपको अपने बाइसेप्स के पास जमा फैट्स को कम करना मुश्किल लगता है, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में टेस्टोस्टेरॉन का लेवल बहुत कम है।
कैसे छुटकारा पाएं
विटामिन डी से भरपूर चीज़ें, जैसे- मशरूम आदि अधिक से अधिक खाएं, डायट के अलावा विटामिन डी सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं, बाइसेप्स को टोन करनेवाली एक्सरसाइज़ करें।
*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.
An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.
**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.
