वर्कआउट के बाद मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाने के तरीके

यदि आप अपनी क्षमता से ज्यादा वेट लिफ्टिंग या वर्कआउट करेंगे तो मसल्स को नुकसान पहुंचेगा और वो दर्द करने लगेंगी। ध्यान रखें, खुद को तकलीफ पहुंचाए बिना वर्क आउट करें ।

 वर्कआउट के बाद मांसपेशियों का दर्द

कुछ लोगों को लगता है कि वर्क आउट करते समय  या बाद में जब तक शरीर में दर्द न हो, तब तक बेहतर परिणाम  नहीं मिलते हैं। लेकिन यह सोच गलत है। यदि आप अपनी क्षमता से ज्यादा वेट लिफ्टिंग या वर्कआउट करेंगे तो मसल्स को नुकसान पहुंचेगा और वो दर्द करने लगेंगी। ध्यान रखें, खुद को तकलीफ पहुंचाए बिना वर्क आउट करें । चलिये जानते हैं वर्कआउट के बाद मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाने के कुछ तरीके। 

१ - स्ट्रेचिंग करके पायें दर्द से आराम 

मांसपेंशियों में तनाव व वर्कआउट के बाद इनमें दर्ध संबंधी समस्याओं के उपचार का सबसे असरदार तरीका है स्ट्रेचिंग। वे मांसपेशियां जो ज्यादा मजबूत  और लचीली होती हैं, उनमें चोट लगने की संभावना कम होती है। इसलिये एक्सरसाइज के पहले व बाद में स्ट्रेचिंग करें। और एक्सरसाइज के पहले वार्मअप जरूर करें।

२ - हीट थेरेपी का उपयोग है फायदेमंद 

गर्म तापमान के दर्द वाली मांसपेशियों के लिए रक्त के प्रवाह में वृद्धि करती है। तो यदि एक्सरसाइज के बाद यदि मांसपेशियों में दर्द हो तो हल्के गुनगुने पानी से एक आरामदायक हॉट बाथ लें। इससे मांसपेशियां शांत होंगी और उनमें दर्द भी नहीं होगा। दर्द वाली मांसपेशियों पर हीटिंग पैड का प्रयोग करने से भी आराम मिलता है। 

३- ओमेगा 3 एस का सेवन करें 

क्लीनिकल जर्नल ऑफ़ स्पोर्ट्स मेडिसिन में छपे एक शोध के अनुसार दिन में मछली के तेल की एक गोली स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के बाद सूजी और दर्द भरी मांसपेशियों के दर्द से राहत दिला सकती है। सामन, पालक, और नट्स आदि में भी ओमेगा 3-एस प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।

क्लिक करें ओमेगा 3 एस के लिए 

४ - मांसपेशियों को ज्यादा थकान से बचाएं

मांसपेशियां ऊर्जा के अवशोषण में मदद करती हैं और मांसपेशियों के दोबारा मजबूत होने से उनमें चोट लगने से बचाव होता है। वहीं यदि मांसेपेशियों के थके होने पर उनमें चोट लगने की संभावना अधिक होती है। खासतौर पर खिलाड़ियों को तो इस बात का ख्याल जरूर रखना चाहिए।

५ - बर्फ का उपयोग दर्द वाले स्थान पर करें

दर्द वाले स्थान पर बर्फ से सिकाई करने से सूजन और दर्द में आराम मिलता है। मांसपेशियों में खिंचाव आने के बाद जितनी जल्दी आप उन पर बर्फ  लगा सकते हैं, लगाएं। आप जितनी बार चाहें थोड़ी-थोड़ी देर के लिये बार बर्फ लगा सकते हैं। बस ये ध्यान रखें कि जब भी बर्फ लगाएं, 15 मिनट से ज्यादा न लगाएं। 

६ - मसाज थेरेपी भी है फायदेमंद

वैसे तो मसाज थेरेपी हर तरह मांसपेशियों के दर्द के लिये फायदेमंद होता, लेकिन खासतौर पर यह थेरेपी लुम्‍बर बैक पेन में बेहद लाभदायक होती है। कुछ  अध्ययन से भी ये बात साफ हो चुकी है कि मसाज मांसपेशियों के दर्द के उपचार में कारगर होती है। 

७ - एक्‍यूपंचर थेरेपी

एक्‍यूपंचर से मसल्स पेन में आराम मिल सकता है। हालांकि इस पर अभी एक राय नहीं है। एक्‍यूपंचर थेरेपी से लो मसल्स पेन का उपचार करने पर लोगों की कई अलग-अलग राय हैं। कुछ लोगों का मत है कि इससे उन्‍हें आराम मिला है जबकि कुछ का कहना है कि यह पेन के इलाज में कारगर नहीं है।

 

  • Disclaimer +

    इस जानकारी की सटीकता , समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेखक की नहीं है। इस लेख में उपलब्ध  सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकिस्तक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्येश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकिस्तक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्‍प नहीं है। 
Feed-icon
Posted by D.R. Singh on Thursday 11 April 2019
share this article with your friends

*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.

An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.

**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.

D.R.SINGH INDEPENDENT HERBALIFE NUTRITION ASSOCIATE SINCE2010 WE MAKE WORLD HEALTHIER AND HAPPIER