अंगूर के 9 स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानें!
अंगूर के 9 स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानें!

अपने शानदार स्वाद और साइज़ में छोटे होने के कारण अंगूर, हमारे फ्रूट सलाद की रौनक बढ़ा देते हैं। अंगूर को अपनी डाइट में शामिल करने से आपको वो ज़रूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं जो आपको अपने रोज के खाने से नही मिलते। इन सबके अलावा इसे खाने में आपको किसी भी तरह की काटने,छीलने या बीज निकालने जैसे बोरिंग काम नही करना पड़ता। हम यहाँ पर अंगूर से मिलने वाले कुछ फायदे बता रहे हैं
कब्ज़ से राहत -
अंगूर और इसका जूस कब्ज़ से राहत दिलाने में काफी असरदार है। इसमें सिर्फ फाइबर ही नही होता जो हमारे मल को सही करता है बल्कि ये पाचन रस के उत्सर्जन को बढ़ा कर हमारे पाचन तंत्र को सही कर देता है।
आपको जवान बनाये रखता है -
अंगूर में पाए जाने वाले पालीफेनोलिक यौगिकों के एंटी ऑक्सीडेंटस क्षमता और इसमें मौजूद विटामिन्स के कारण ये फ्री रेडिकल डैमेज को नियंत्रित रखते हैं जिससे हम यंग दिखते हैं।
कैंसर से बचाव –
अंगूर में ऐसे कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंटस होते हैं जो एंटी इंफ्लेमेटरी क्षमता से भरपूर होने के कारण हमें कैंसर से बचाने में मदद करते हैं। मेरिसिटिन और क्वेरसिटिन जैसे एंटी ऑक्सीडेंटस हमारी कोशिकाओं को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं और कैंसर को दूर रखते हैं ।
ह्रदय रोग से बचाव -
अंगूर पालीफेनोल और फ्लावोनोइड जैसे कि क्वेरसिटिन (quercetin)से भरपूर होने के कारण यह बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) के ऑक्सीडेशन को रोककर हार्ट से जुडी बीमारियों से हमें बचाता है। ये यौगिक हमारे जलन को कम करते हैं साथ ही साथ प्लेटलेट्स एग्रीगेशन को रोकते हैं जोकि हार्ट अटैक का मुख्य कारण है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए उपयोगी –
अंगूर स्वाद में मीठा होने के बावजूद इसका ग्लायसेमिक इंडेक्स सिर्फ 46 होने के कारण यह डायबिटीज के मरीजों के लिए उपयुक्त फल है। दि जर्नल ऑफ़ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, अंगूर इंसुलिन बनाने वाले बीटा कोशिकाओं की कार्यप्रणाली को सही करने में मदद करतें हैं।
वजन कम करने में सहायक -
लौकी और खीरे की तरह , अंगूर भी वजन कम करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसके 100 ग्राम में सिर्फ 67 कैलोरी ही होती है और यह पानी और फाइबर से भरे होने के कारण आपके पेट को लम्बे समय भरा रखता है।
इम्युनिटी को बढ़ाता है –
अंगूर में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंटस हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है । शोध के अनुसार, अंगूर के सेवन से इम्यून मोडूलेटिंग इफ़ेक्ट सही तरीके से काम करता है जो हमारे इम्यून रिस्पांस को और बेहतर करता है
याद्दाश्त को बढाने में भी मदद
पिछले कुछ सालों में हुए शोध से पता चला है कि अंगूर हमारे याद्दाश्त को बढाने में भी मदद करता है अंगूर में पाए जाने वाले कुछ रासायनिक यौगिक हमारी याद्दाश्त को बढाने के लिए ज़िम्मेदार है। एक अध्ययन के अनुसार, लगातार अंगूर के सेवन से बढती उम्र के साथ याद्दाश्त कमजोर होने वाली समस्याओं में कमी देखी गयी है।
आँखों के लिए लाभदायक –
आँख हमारे शरीर का सबसे ज़रूरी अंग है ।इसमें पाए जाने वाले लुटेइन और जैकसेनथिन नामक एंटी ऑक्सीडेंटस के कारण बढ़ती उम्र के साथ होने वाले आँखों की समस्याओं से निजात पाया जा सकता है ।
*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.
An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.
**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.
