वजन घटाने से जुड़ी 8 गलतफहमियां
वजन घटाने से जुड़ी 8 गलतफहमियां
अगर आप अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो आपको वजन कम करने की सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। कुछ मिथक आपके प्रयास पर पानी फेर सकते हैं। यहां हम कुछ मिथक बता रहें हैं जो लोगों में आम तौर पर पाए जाते है
१ - नाश्ता नहीं करना :-
वजन कम करने के लिए नाश्ता नहीं करना सही उपाय नहीं है। नाश्ता छोड़ने से आपका मेटाबॉलिज़्म (metabolism) प्रभावित होगा और आप दिन में आराम करना चाहेंगे जिससे मोटापा बढ़ेगा।
२ - केवल कार्डियो सही :-
कुछ लोग वजन घटाने के लिए केवल कार्डियो ही करते हैं वो सोचते हैं कि वेट ट्रेनिंग से सिर्फ बॉडी ही बनती है। वेट ट्रेनिंग से आपकी कैलोरी बर्न होती है और मसल्स भी पतले होते हैं।
३ - वजन कुछ ज्यादा ही बढ़ता है :-
कुछ लोग ये सोचते हैं कि उनका दूसरों की तुलना में वजन ज्यादा बढ़ता है। किसी को मोटापे और वजन का अभिशाप नहीं मिला हुआ। इस क्षेत्र में आपको सही मार्गदर्शन और देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है।
४ - फैड डाइट लेनी चाहिए :-
फैड डाइट जैसे एकिन्स डाइट, जीएम डाइट वजन कम करने का दावा करते हैं। लेकिन आप सामान्य डाइट लेना शुरु करेंगे तो आपका वजन फिर बढ़ जाएगा। इनसे हेल्थ प्रॉब्लम भी हो सकता है।
५ - वजन घटाने की गोलियां लेना :-
टीवी पर कई विज्ञापन आते हैं जिसमें वजन कम करने की गोलियों और अन्य चीजों के बारे में बताया जाता है। इन चीजों को खाने से इन्फेक्शन हो सकता है।
६ -शरीर के किसी विशेष हिस्से का वजन कम करना आसान :-
अगर आप ऐसा सोचते हैं तो आप गलत हैं। वर्कआउट के लिए आपको पूरे शरीर की जरूरत होती है।
७ - ज्यादा एक्सरसाइज करना चाहिए :-
कुछ लोग ज्यादा एक्सरसाइज करके अपने आपको जोखिम देते हैं। व्यायाम की तुलना में आपकी डाइट वजन घटाने में बड़ी भूमिका निभाती है।
८ - एक्सरसाइज के बिना वजन कम नहीं हो सकता :-
ये सोच गलत है। आप अपने रोजाना के कामों में अपनी कैलोरी को खपत करें। अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाएं।
For Wellness Evaluation Click Here
*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.
An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.
**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.
