वर्कआउट के बाद न करें ये 7 गलतियां

वर्कआउट के बाद न करें ये 7 गलतियां

Inline image 1

 

नियमित रूप से वर्कआउट करना ही जरूरी नहीं बल्कि वर्कआउट के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है नहीं तो वर्कआउट का फायदा नहीं मिलता और संक्रमण भी हो सकता है।

1 - वर्कआउट के समय गलतियां

नियमित रूप से वर्कआउट करने से ही फायदा नहीं होता बल्कि सही तरीके से वर्कआउट करने से फायदा मिलता है। अगर आप वर्कआउट के दौरान और वर्कआउट के बाद ग‍लतियां करेंगे तो इसका असर आपके शरीर पर दिखेगा, यानी अगर आप एब्‍स के लिए वर्कआउट कर रहे हैं लेकिन कई दिनों बाद भी कोई असर नहीं हो रहा, इसका मतलब है कि आप वर्कआउट के वक्त और उसके बाद कुछ न कुछ गलतियां कर रहे हैं। ऐसी गलतियों को पहचानें और वर्कआउट के बाद इन गलतियों को करने से बचें।

2 - एकाएक व्यायाम बंद कर देना

वर्कआउट के दौरान शरीर के तापमान के साथ-साथ रक्त संचार और दिल की धड़कन बढ़ जाती है। इसे सामान्य होने के लिए कुछ वक्त लगता है। ऐसे में वर्कआउट के बाद अचानक से व्यायाम करना न छोड़ें, धीरे-धीरे व्यायाम कम करते हुए सामान्य स्थिति में आयें। व्यायाम के बाद धीरे-धीरे जॉगिंग या टहल कर भी शरीर को सामान्य स्थिति में ला सकते हैं।

3 - स्ट्रेच न करना

वर्कआउट के बाद स्ट्रेच करने से अगले दिन मांसपेशियों में कोई समस्या नहीं होती है और आप अगले दिन थकान महसूस नहीं करते। लेकिन लोग व्यायाम के बाद स्ट्रेच नहीं करते जिससे समस्या हो सकती है।

4 - व्यायाम के बाद न खाना

वर्कआउट के बाद कुछ न कुछ खायें, इससे मांसपेशियों की मरम्मत हो जाती है। इसलिए व्यायाम के बाद कार्ब और प्रोटीनयुक्त स्नैक्‍स जरूर खायें। दही, ब्लूबेरी या मुट्ठीभर सूखे मेवे बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

5 - कपड़े नहीं बदलते

व्यायाम के तुरंत बाद कपड़ों को न बदलना भी समस्या बन सकता है। दरअसल व्यायाम के दौरान पसीने के कारण कपड़े गीले हो जाते हैं, अगर व्यायाम के बाद उन्हें आपने नहीं उतारा तो इसके कारण यीस्ट संक्रमण हो सकता है। इसलिए व्यायाम के बाद जितनी जल्दी हो सके कपड़ों को बदल लीजिए।

6 - शॉवर न लेना

वर्कआउट के बाद शॉवर न लेना या नहीं नहाना समस्या बन सकता है। क्योंकि व्यायाम के दौरान पसीने के सूखने के बाद जीवाणुओं के पनपने की आशंका हो सकती है, इसलिए व्यायाम के बाद संक्रमण से त्वचा को बचाने के लिए शॉवर जरूरी है।

7 - शराब का सेवन करना

भले ही फिल्मों में अक्सर आपने देखा हो कि हीरो वर्कआउट के बाद शराब पीता है तो, आप ऐसा बिलकुल न करें। व्यायाम के बाद शराब को अपना स्नैक्‍स न बनायें। वर्कआउट के तुरंत बाद शराब पीने से शरीर डीहाइड्रेट हो सकता है और खून के थक्के बनने की संभावना भी रहती है। इसलिए बेहतर है कि व्यायाम के बाद पानी पियें।

8 - नींद में कंजूसी

भरपूर नींद व्यायाम के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप व्यायाम कर रहे हैं तो कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। सोने के दौरान मांसपेशियां खुद की मरम्मत करती हैं और खुद को मजबूत बनाती हैं। इसके अलावा भरपूर नींद लेने से तनाव भी नहीं होता।

 

 

  • Disclaimer +

    इस जानकारी की सटीकता , समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेखक की नहीं है। इस लेख में उपलब्ध  सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकिस्तक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्येश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकिस्तक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्‍प नहीं है। 
Feed-icon
Posted by D.R. Singh on Saturday 9 April 2016
share this article with your friends

*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.

An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.

**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.

D.R.SINGH INDEPENDENT HERBALIFE NUTRITION ASSOCIATE SINCE2010 WE MAKE WORLD HEALTHIER AND HAPPIER