वजन कम करने के लिए खाइये ये 7 फल

आप ने अक्सर सुना होगा की जब भी हम वजन कम करने के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं तो वो हमें हमारी डाइट में फलों की मात्रा बढ़ाने को कहते है। फल हेल्दी होने के साथ-साथ इसमें हाई फाइबर और नेचुरल शुगर होने के कारण यह आपकी भूख भी मिटा देते हैं और साथ ही साथ वजन कम करने में भी सहायता करते है। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ फलों के बारे में जानते हैं जिनको अपने डायट में शामिल करने पर आप बड़े ही आसानी से हेल्दी तरीके से वेट लॉस कर पायेंगे।
1) तरबूज
तरबूज वजन कम करने वाले फलों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा (90%) होती है और इसके 100 ग्राम टुकड़े को खाने से सिर्फ 30 कैलोरी ही मिलती है। इसमें आर्जनीन (arginine) नाम का एमिनो एसिड भी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो फैट को बर्न करने में सहायक होता है। तरबूज की सबसे ख़ास बात यह है की यह आपको हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ आपकी भूख को लम्बे समय तक शांत भी रखता है। पढ़ें मेरे ब्लॉग – तरबूज के 9 करिश्माई फायदों के बारे में जानें
2) सेब
सेब अनगिनत गुणों से भरा एक ऐसा फल है जो आपके कैंसर होने के खतरे को कम करता है, हार्ट को हेल्दी रखता है, आपके दांतों को सफ़ेद रखता है और आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहतें हैं तो इस फल को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। एक मीडियम साइज़ के सेब में करीब 50 कैलोरी होती है और इसमें फैट और सोडियम बिलकुल भी नही होता है।पढ़ें मेरे ब्लॉग – हर रोज़ एक सेब खाएं और अपनी याद्दाश्त बढ़ाएं!
3) अमरुद
भारत में अमरुद पुर्तगाल से आया था और इस फल से भी कई तरह के फायदे होते हैं। अधिक मात्रा में फाइबर होने के कारण, यह वजन कम करने में बहुत सहायक है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण यह मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए सबसे उपयुक्त फल है। साथ ही साथ यह आपके मल को भी साफ़ एवं सही रखता है जिससे वजन कम करने में और मदद मिलती है। पढ़ें मेरे ब्लॉग – इन 10 कारणों से ज़रूर खाएं अमरूद
4) केला
एक केले में 105 कैलोरी पाये जाने के कारण यह इंस्टेंट एनर्जी के लिए सबसे उपयुक्त फल है। वर्कआउट के बाद खाने के लिए मिलने वाले कई पैकेज्ड फ़ूड की तुलना में यह फल बहुत अधिक हेल्दी होता है और यह आपके मसल्स क्रैम्प को सही करने में, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में और एसिडिटी से बचाने में भी सहायक होता है। पढ़ें मेरे ब्लॉग – केले रखते हैं हृदय को स्वस्थ
5) नाशपाती
एक नाशपाती खाने से आपके दिन भर के लिए ज़रूरी फाइबर की मात्रा का एक चौथाई हिस्सा आपको मिल जाता है और यह पाचन क्रिया में भी सहायक है। यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के अलावा आपके कोरोनोरी हार्ट डिसीजेज और टाइप 2 डायबिटीज होने के खतरे को भी कम कर देता है। इसमें विटामिन सी भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। पढ़ें मेरे ब्लॉग -नाशपाती के ये 5 फायदे जानकर ज़रूर खाएंगे आप ये फल!
6) संतरा
इसका सिर्फ स्वाद ही अच्छा नही होता बल्कि संतरे के 100 ग्राम टुकड़े में करीब 47 कैलोरी होती हैं इसलिए यह डाइटिंग और वजन कम करने के वालों के लिए बहुत उपयोगी है। इसका स्वाद मीठा होने के कारण, डाइटिंग के दौरान जब भी आपको मीठा खाने का मन करे आप इस फल को खा सकते हैं। पढ़ें मेरे ब्लॉग – संतरे के छिलके के 7 ब्यूटी और हेल्थ टिप्स
7) टमाटर
जी हाँ टमाटर सब्जी नही फल होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह फल खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। ये लेप्टिन रेजिस्टेंस को उल्टा कर देते हैं,लेप्टिन एक प्रकार का प्रोटीन होता है जो हमारे शरीर को वजन कम करने से रोकता है। इसलिए वजन कम करने के लिए टमाटर एक ज़रूरी फल है। पढ़ें मेरे ब्लॉग – टमाटर के पाँच स्वास्थ्य संबंधी गुण
*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.
An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.
**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.
