संतरे के छिलके के 7 ब्यूटी और हेल्थ टिप्स
संतरे के छिलके के 7 ब्यूटी और हेल्थ टिप्स

जाड़े के दिनों में संतरा के पीलेपन से फलों का बाजार सजा सँवरा रहता है। वैसे तो संतरे के नियमित सेवन से स्वास्थ्य को अनेक तरह से लाभ मिलता है। सामान्यतः लोग संतरा को खाकर उसका छिलका फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि संतरे के छिलके के कितने सौन्दर्य और स्वास्थ्यवर्द्धक गुण हैं।
१ - बॉडी स्क्रबर का काम करता है-
संतरे के छिलके को सुखाकर पावडर बनाकर बॉडी स्क्रबर के रूप में इसका इस्तेमाल करें। इसका एन्टीबैक्टिरीअल गुण त्वचा के किसी भी प्रकार के संक्रमण से रक्षा करने के साथ-साथ मुलायम बनाने में सहायता करता है। नहाने के टब में संतरे के छिलके को डालकर पंद्रह मिनट तक उसमें बैठने के बाद फिर नहायें।
२ - नैचरल क्लेन्ज़र का काम करता है-
संतरे का छिलका मुँहासों, झुर्रियों, दाग-धब्बों को आने से रोकता है और त्वचा की खोई हुई रौनकता को लौटाने में मदद करता है। संतरे के छिलके को धूप में सुखाकर पावडर बना लें और उसको ज़रूरत के अनुसार बेसन और गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। यह पेस्ट त्वचा संबंधी बहुत सारे समस्याओं का समाधान करता है।
३ - शरीर को तनावमुक्त करके ताजगी प्रदान करता है-
संतरे का सिट्रिक महक शरीर के थकान और तनाव को दूर करने में मदद करता है। नहाने के वक्त इसका इस्तेमान करने से शरीर के दर्द से राहत मिलता है। ताजे संतरे के छिलके को पहले पीस लें। फिर छानकर उसका तेल निकाल लें। फिर नहाने के पानी में मिलाकर इसका इस्तेमाल करें।
४ - कफ और कोल्ड से राहत दिलाता है-
परम्परागत चीनी औषधि के अध्ययन के अनुसार संतरे का छिलका बलगम को निकालने में मदद करता है। गर्म पानी में संतरे के छिलके का पावडर डालें और थोड़ा-सा शहद डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को गरमागरम पीने से कफ से राहत मिलेगा।
५ - रूम फ्रेशनर का काम करता है-
वैसे तो रूम फ्रेशनर स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाते हैं मगर यह प्राकृतिक तरीका इससे राहत दिलाने में मदद करता है। संतरे के छिलके को उबलते पानी में डालकर तब तक उबालें जब तक कि वह सुख न जायें। आपको हवा में ताजगी महसुस होगी।
६ - माइक्रोवेव और तैलाक्त सतह को साफ करने में मदद करता है-
संतरे का सिट्रिक महक माइक्रोवेव, फ्रिज, किचन के महक को दूर करने में मदद करता है। संतरे के छिलके का पावडर विनेगर के साथ मिलाकर उससे माइक्रोवेव, किचन और फ्रिज को साफ करें।
७ - मच्छर और चिंटियों को दूर करने में मदद करता है-
संतरे के छिलके का तेल बदन पर लगाने से मच्छर भाग जाते हैं। और इसके तेल को चिंटियों वाले जगह पर छिड़कने पर वह चले जाते हैं।
*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.
An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.
**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.
