नाशपाती के ये 5 फायदे जानकर ज़रूर खाएंगे आप ये फल!

pear in hindi

नाशपाती भारत में बहुत लोकप्रिय फल तो नहीं है लेकिन इसे पसंद करने वालों की कमी भी नहीं है। ये एक मौसमी फल है जो भारत में काफी कम दिनों के लिए आता है। नाशपाती मीठा और रसीला होता है। अगर आप नाशपाती नहीं खाते तो इसके इन फायदों को पढ़ें, नाशपाती खाने का बहाना मिल जाएगा।

नाशपाती के छिलके के फायदे

आहार विशेषज्ञ प्रिया कठपाल के अनुसार, नाशपाती के सबसे ज्यादा फायदे उसके छिलके से ही मिलते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके छिलकों में इसके गूदे से 3-4 गुना अधिक फाइटोन्यूट्रेंट्स (phytonutrients) पाया जाता है। ये तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाता है। रिसर्च में ये बात सामने आई है कि इससे कैंसर और दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।

फाइबर की उच्च मात्रा

एक नाशपाती में इतना फाइबर होता है कि आपकी दिन की फाइबर की 24% सिर्फ इसे खाकर पूरी हो जाती है। नाशपाती हमारी पाचन क्रिया के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसमें मौजूद फाइबर न सिर्फ हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है बल्कि एक शोध के मुताबिक, ये कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम करता है जिससे कि दिल की बीमारियों व टाइप 2 डायबिटीज़ का जोखिम कम होता है।

हेल्दी तरीके से मिटाता है भूख

अगर आपको भूख महसूस हो रही है तो एक रसीला सी नाशपाती खा लें। इसका फाइबर आपको काफी देर तक के लिए पेट भरा हुआ महसूस करवाएगा। फाइबर के अलावा इसमें विटामिन सी, आयरन और मैग्नीशियम भी मौजूद होता है।

कोई भी खा सकता है

बहुत से लोगों को उनकी किसी बीमारी की वजह से कुछ फल खाने की मनाही होती है। लेकिन नाशपाती एक ऐसा फल है जिसे हर कोई खा सकता है। इसे शिशु को प्यूरी बनाकर भी दिया जा सकता है। इसके अलावा, डायबिटीज़, मोटापा या अन्य जीवनशैली सी जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त लोगों के लिए नाशपाती अच्छा फल है। प्रिया के अनुसार, ‘नाशपाती नींबू या संतरे की तरह एसिडिक फल नहीं है और इसी आसानी से पचाया जा सकता है। इससे किसी प्रकार की एलर्जी भी नहीं होती। इसे खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है।’

हेल्दी शुगर की खुराक

नाशपाती में लेवलोज़ (Levulose) होता है। यह शुगर का एक प्राकृतिक रूप है जो कि बहुत स्वास्थ्यवर्धक होता है। जब कुछ मीठा खाने का मन होता है तो इसे खाया जा सकता है। टॉफी या कैंडी खाने की बजाय मीठे के लिए नाशपाती खाना बहुत अच्छा होता है। ये आपका ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाता।

कैसे चुनें नाशपाती

अगर आपको नहीं मालूम कि नाशपाती कैसे चुनना है तो इस आसान तरीके को अपनाएं। नाशपाती न बहुत सख्त होनी चाहिए और न ही बहुत मुलायम। इससे मीठी खुशबू आनी चाहिए। अगर इसमें थोड़े बहुत भूरे धब्बे हैं तो कोई बात नहीं लेकिन अगर ये बहुत ज्यादा पका हो तो न लें। नाशपाती को खरीदने के दो-तीन दिनों के अंदर खा लेना चाहिए। इसे बहुत दिनों तक न रखें।

 

Feed-icon
Posted by D.R. Singh on Thursday 6 September 2018
share this article with your friends

*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.

An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.

**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.

D.R.SINGH INDEPENDENT HERBALIFE NUTRITION ASSOCIATE SINCE2010 WE MAKE WORLD HEALTHIER AND HAPPIER