रोज 30 मिनट वर्कआउट कर रहें फिट

रोज 30 मिनट वर्कआउट कर रहें फिट

जिम जाये बिना भी आप वर्कआउट के लिए केवल 30 मिनट देकर अपने शरीर को फिट रखकर बीमा‍रियों से बचा सकते हैं।

1 - केवल 30 मिनट में रहें फिट

अनियमित जीवनशैली और खाने में अनियमितता के कारण हम शरीर के लिए जरूरी कैलोरी से अधिक मात्रा में कैलोरी ले रहे हैं। लेकिन उसे जलाने के लिए नियमित व्‍यायाम और योग नहीं कर रहे जिसका परिणाम होता है मोटापा और बीमारियां। अधिक वजन के कारण डायबिटीज, ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या हो सकती है। लेकिन अगर आप हमारे द्वारा बताये गये वर्कआउट को नियमित रूप से 30 मिनट करते हैं तो एक दिन में लगभग 350 कैलोरी आसानी से जलाने में सफल हो सकते हैं। तो इस वर्कआउट को अपनी दिनचर्या बनाइएये और फिट रहिये।

2 - जंपिंग जैक

जंपिंग जैक बहुत ही आसान वर्कआउट है। इसे बड़ी आसानी से कर सकते हैं। 30 मिनट के वर्कआउट में 2 मिनट तक जंपिंग जैक कीजिए।

3 - साइड लंज (Side lunge)

इसे करने के लिए 5-8 पाउंड के दो डंबेल्‍स लीजिए। सामने रखकर दोनों हाथों से डंबल को पकडि़ये, फिर दाहिने पैर को 90 डिग्री तक मोड़ते हुए आगे की तरफ कीजिए, फिर बायें पैर को साइड में फैलाइए पैर जमीन को छूता रहे। फिर यही क्रिया दूसरे पैर से भी दोहरायें। इस वर्कआउट को 24 बाहर दोहरायें।

4 - डांसिंग स्क्वैट (Dancing squat)

इस वर्कआउट को करने के लिए 5-8 पाउंड का एक डंबल लेकर सीधे खड़े हो जाइए। एक हाथ में डंबल लीजिए फिर स्‍क्‍वैट कीजिए, डंबल जिस हाथ में उसे जमीन की तरफ लायें, यानी डंबल से जमीन को छुयें और दूसरा हाथ ऊपर की तरप उठायें। अब यही क्रिया दूसरे हाथ से भी दोहरायें। इसे 24 बार दोनों हाथों से दोहरायें।

5 - लाइन होप्स (Line hops)

यह रस्‍सी पर कूद लगाने के जैसा है। इस वर्कआउट को 2 मिनट लगातार कीजिए। इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पेट की अतिरिक्‍त चर्बी भी समाप्‍त होती है।

6 - टिप्सी ब्रिज एंड लिफ्ट (Tipsy bridge and lift)

इसे करने के लिए अपने पीठ के बल लेट जायें, दोनों हाथों को कमर की सीध में रखिये। अब अपने पैरों को थोड़ा मोडि़ये, पैरों को थोड़ा ऊपर उठाने के लिए पैरों के नीचे लकड़ी का मोटा टुकड़ा रखें ताकि अपने कूल्‍हों को आसानी से हवा में उठा सकें। इस क्रिया को 3 मिनट तक करें।

7 - बाइसेप्स एंड आर्म सर्किल

इस वर्कआउट से हाथों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसे करने के लिए दोनों हाथों में 5-8 पाउंड के डंबल लीजिए, दोनों पैरों को थोड़ा मोड़कर खड़े हो जाइए। अब एक-एक करके हाथों को ऊपर उठाइए फिर नीचे लाइए। दोनों हाथों से इस क्रिया को 16 बार दोहरायें।

8 - तेजी से पैर चलाना (Fast feet)

इसे रस्सी कूद की तरह ही करना है, लेकिन इस वर्कआउट को करते हुए दोनों पैरों को आगे-पीछे करना है। पैरों को मजबूत बनाता है यह वर्कआउट। इसे 2 मिनट तक कीजिए।

9 - ट्राइसेप्स विथ ट्विस्ट (Triceps with a twist)

जमीन पर पीठ के बल दोनों पैरों को ऊपर करके लेट जाइए। अपने एक हाथ में 5-8 पाउंड का डंबेल लीजिए, जिस हाथ में डंबल हो उसे ऊपर की तरफ ट्विस्‍ट कीजिए और दूसरे हाथ को सीधा करके जमीन पर फैला लीजिए जिससे कि शरीर का संतुलन बना रहे। अब यही क्रिया दूसरे हाथ से भी दोहरायें। दोनों हाथों से इस वर्कआउट को 24 बार दोहरायें

10 - सिट-अप्स

एब्स के लिए यह वर्कआउट बहुत फायदेमंद है। इसे करने के लिए पीछ के बल लेट जाइए, अपने दोनों पैरों को थोड़ा मोडि़ये। फिर अपने हाथों को फैलाकर पीछे की तरफ ले जाइए, फिर कमर के ऊपर के हिस्‍से को ऊपर की तरफ उठायें फिर सामान्य स्थिति में आयें। 20 बार इस वर्कआउट को दोहरायें।

11- क्रॉस क्रॉल

इसे वर्कआउट को करने के लिए अपने दोनों हाथों को ऊपर की तरफ उठायें, फिर दायें पैर को उपर उठायें और बायें हाथ को नीचे ले जाकर घुटनों से उसे मिलायें। फिर यही क्रिया दूसरे पैर और हाथ से भी दोहरायें, इसे 2 मिनट तक कीजिए। 

For Wellness Evaluation clik here

 

  • Disclaimer +

    इस जानकारी की सटीकता , समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेखक की नहीं है। इस लेख में उपलब्ध  सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकिस्तक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्येश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकिस्तक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्‍प नहीं है। 

 

Feed-icon
Posted by D.R. Singh on Saturday 9 April 2016
share this article with your friends

*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.

An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.

**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.

D.R.SINGH INDEPENDENT HERBALIFE NUTRITION ASSOCIATE SINCE2010 WE MAKE WORLD HEALTHIER AND HAPPIER