सेहत से जुड़े 10 तथ्य जो आपके पैर जाहिर कर देते हैं

 

यदि आप अपने पैरों पर ध्यान रखें, तो स्वास्थ्य संबंधी कई शिकायतों के बारे में आसानी  से पता चल सकता है। आपके पैर डायबिटीज से लेकर पोषण संबंधी समस्याओं के बारे में बता सकते हैं।नाखूनों का बदरंग होना भी कई गंभीर समस्याओं का कारण हो सकता है। चलिये जानते हैं कि पैर किस तरह आपकी बिगड़ती सेहत के बारे में आपको चेता सकते हैं। 

  • पैर बता सकते हैं सेहत का राज
     

    1 - डायबिटीज

    डायबिटीज का आपके पैरों पर बहुत बुरा असर पड़ता है। डायबिटीज से आपके पैरों में कई खरोंच, कट और जलन आदि हो सकती है। ऐसा नसों को होने वाले नुकसान से होता है। ग्लूकोज की अधिक मात्रा नसों को क्षतिग्रस्त कर देती है। यदि पैर के घाव  लंबे समय तक न ठीक हों, तो यह डायबिटीज होने का संकेत  हो सकता है।डायबिटीज

    २ - बाल का गायब होना  

    यदि  आपके पैरों के रोमछिद्रों में रक्त प्रवाह सुचारू रूप से नहीं होता तो पैरों से बाल गायब होने की शिकायत हो सकती है। इसका संबंध पैरों के तापमान से भी हो सकता है। यह हाथ-पैर को रक्त पहुंचाने वाली रक्तवाहिनियों में समस्या का परिणाम हो सकता है। रक्त-प्रवाह सुचारू न होने का संबंध दिल की बीमारी से भी हो सकता है। यह भी संभव है कि दिल पर्याप्‍त मात्रा में रक्त पंप न कर पा रहा हो।

  • बाल उड़ना
  • ३ एड़ी में दर्द

  • पैरों में खासतौर पर सुबह सोकर उठने के समय एडि़यों में तेज दर्द होना और दिन के समय इस  दर्द का  बढ़ता चला जाना , प्लांटर फेस्सिटिस के कारण हो सकता है। इस बीमारी में पैरों को जोड़ने वाले उत्तकों में सूजन आ जाती है। ऐसा उत्तकों पर क्षमता से अधिक खिंचाव पड़ने से होता है।

  • एड़ी में दर्द
  • ४ -क्रैंप

  • आपके पैर संभावित डिहाइड्रेशन का भी इशारा करते हैं। इसके साथ ही आपके पैरों की रंगत कई जरूरी मिनरल्‍स की कमी के बारे में भी बताते हैं। पैरों में क्रैंप कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्सकी कमी  के कारण हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं में यह समस्या अधिक देखी जाती है।

  •  

    क्रैंप
  • 5- पैरों में पसीना

  • आपके पैरों में करीब पांच लाख पसीना बाहर निकालने वाली ग्रंथियां होती हैं। कुछ लोगों को सामान्य से अधिक पसीना आता है। वहीं, दूसरी ओर यह बात भी सत्य है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को अधिक पसीना आता है। हालांकि, इसका सीधा आपकी सेहत पर असर न पड़ता हो, लेकिन जूतों और जुराबों में बदलाव लाकर इस परेशानी से बचा जा सकता है।

  •  

    पैरों में पसीना
  • ६ - त्वचा पर झुर्रियां

  • यदि आपके पैरों की त्वचा और सफेद हो गयी है और साथ ही इस पर झुर्रियां भी नजर आ रहीं हैं, तो आपको रेनॉड बीमारी हो सकती है। आमतौर पर यह बीमारी सर्दियों में होती है। इस बीमारी में पैरों की रक्तवाहिनियां अधिक सक्रिय हो जाती हैं, जिससे त्वचा की रंगत में बदलाव आता है।

  • त्‍वचा पर झुर्रियां

  • 7 - पंजों में सूजन

  • क्या कभी आपने पंजों के जोड़ पर सूजन और अकड़न महसूस की है। यदि ऐसा है तो आप रहेयूमेटेड अर्थराइटिस के संभावित शिकार हो सकते हैं। हालांकि, यह समस्या एक साथ दोनों पैरों अथवा दोनों पैरों की अनामिका में हो सकती है।

  • पंजों में सूजन
  • 8 - चलते समय दर्द

  • यदि सामान्य रूप से चलते समय भी आपके पैरों में तेज हो, तो यह अनैदानिक स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण हो सकता है। इससे पैरों के दोनों ओर और तलवों में भी काफी परेशानी होती है। मिनरल और विटामिन के कारण यह समस्या और बढ़ जाती है। खासतौर पर यदि आप विटामिन डी और कैल्शियम का सेवन नहीं करते हैं, तो आपकी समस्या और बढ़ सकती है।

  • चलते समय दर्द
  • 9 - पैर सुन्न हो जाना

  • आपके पैर सुन्न हो जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे कोई पैरों में कोई सुइयां चुभो रहा हो। यह समस्या परिधीय न्यूरोपेथी के कारण हो सकती है। इसके पीछे मुख्य रूप से डायबिटीज अथवा अल्कोहल का अधिक इस्तेमाल हो सकता है। इस प्रकार की समस्या हाथों में  भी हो सकती है।

     

    पैर सुन्‍न हो जाना
  • 10 - खड़े नाखून

  • सोरायसिस के कारण पैरों के नाखून लंबवत होने लगते हैं। सोरिटिक अर्थराइटिस के कारण लोगों के नाखून कई भागों में बंटे नजर आते हैं। तो, अगली बार जब आप अपने पैरों को देखें तो समझ जाइए कि इसके पीछे कौन से कारण हो सकते हैं।

  •  
  • Disclaimer +

    इस जानकारी की सटीकता , समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेखक की नहीं है। इस लेख में उपलब्ध  सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकिस्तक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्येश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकिस्तक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्‍प नहीं है। 
Feed-icon
Posted by D.R. Singh on Tuesday 11 June 2019
share this article with your friends

*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.

An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.

**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.

D.R.SINGH INDEPENDENT HERBALIFE NUTRITION ASSOCIATE SINCE2010 WE MAKE WORLD HEALTHIER AND HAPPIER