मसल्स बनाने के 10 नियम

मसल्स बनाने के 10 नियम

मसल्स बनाने की जरूरत होती है। लेकिन जरूरी नहीं कि इसके लिए आप जरूरत से ज्यादा खाना खाएं या कमर तोड़ एक्‍सरसाइज करें। आप कुछ आसान टिप्स को अपना कर मजबूत मसल्स पा सकते हैं।मजबूत और गठीले शरीर की चाह हर पुरुष को होती है। ऐसा शरीर पाने के लिए फिट रहने और मसल्स बनाने की जरूरत होती है। लेकिन जरूरी नहीं कि इसके लिए आप जरूरत से ज्यादा खाना खाएं या कमर तोड़ एक्‍सरसाइज करें। आप कुछ आसान टिप्स को अपना कर मजबूत मसल्स पा सकते हैं।

 

1-  मोटापा कम करें -

मजबूत मसल्‍स बनाने की योजना का सबसे पहला नियम है कि आप अपने शरीर की अतिरिक्‍त चर्बी को कम करें। पेट की मसल्‍स को मजबूत बनाते हुए इसे बाहर न निकलने दें। इसलिये मसल्‍स बनाने के लिए आज से ही अपने मोटापे पर नियंत्रण करना शुरू कर दें।

 

2 -स्ट्रेचिंग -

स्ट्रेचिंग, मसल्स निर्माण की योजना में किसी चमत्कारिक असर दिखाती है। स्ट्रेचिंग मसल्स को आराम और एक्सरसाइज को तेज गति प्रदान करती है। और इस तरह की गति हर तरह की एक्सरसाइज को बेहतर परिणाम देती है। इसके लिए आप जिस भी तरह की स्ट्रेचिंग कर रहे हों, मसल्स को थोड़ी देर खींच कर रखें। लेकिन स्ट्रेचिंग करते हुए इस बात का ध्‍यान रखें कि इसे जल्दी-जल्दी न करें क्योंकि ऐसा करने से चोट लग सकती है और मसल्स में दर्द होने लगता है।

 

3 - वार्मअप -

स्ट्रेचिंग करने से पहले वार्मअप सेशन करना बहुत जरुरी होता है। वार्मअप करने से मसल्स, लिगमेंट और टेंडन पूरी तरह से स्ट्रेच हो जाती हैं। वार्मअप होने के लिये आप 10 मिनट के लिये वॉक या जॉगिंग भी कर सकते हैं। एक्सरसाइज करने से पहले अपनी मसल्स को वार्मअप करना चोट के जोखिम कम करता है। और मसल्स को हर तरह की एक्सरसाइज करने में मदद करता है

 

4 - चोट लगने से बचें -

चोट लगने से बचना मसल्स बनाने का एक और अन्‍य महत्वपूर्ण नियम है। मसल्स बनाते हुए किए गए अत्यंत तेज और हैवी लिफ्टिंग वेट्स, स्लिप डिस्क और स्ट्रेन्ड इरेक्टर जैसी चोटों का कारण बन सकते हैं। आप इस तरह की चोटों के जोखिम को वार्मअप और सही तकनीक से हर सेट को करके कम कर सकते हैं।

 

5 - कार्डियो शामिल करें -

 

आपके मसल्स बनाने के प्रोग्राम में कार्डियो को जोड़ना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। किसी को भी हैवी वेट एक्सरसाइज की योजना का अधिक लाभ तब तक नहीं मिल सकता, जब तक आप वह अच्छा कार्डियो नही कर पाता है। यहां तक कि सरल कार्डियों एक्सरसाइज जैसे रनिंग, स्विमिंग, रोइंग और साइकिलिंग भी आपके लिए उपयोगी स‍ाबित हो सकती है।

 

6 -संतुलित आहार लें -

मसल्स को सही तरीके से मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। लेकिन प्रोटीन के साथ-साथ शरीर के लिए मिनरल, विटामिन्स और कार्बोहाइड्रेट्स की भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके लिए खाने में दूध, दालें और मछली का सेवन अधिक करें। साथ ही केक, बिस्कुट वगैरह खाने से जितना हो सके बचें। अपनी डाइट में गेंहू, हरी सब्जियां और फल भी शामिल करें।

 

7-फ्री वेट का उपयोग करें -

मसल्स बनाने के लिए मशीनों से मुक्त वेट को अपने एक्सरसाइज में शामिल करना आपको और अधिक मसल्स बनाने में मदद करता है। फ्री वेट आपको मसल्स एक्सरसाइज के लिए अधिक से अधिक रेंज और अधिकतम परिणाम प्राप्त करने की अनुमति देता है।

 

8-इष्टतम प्रतिनिधि (ऑप्टिमम रेप्स)-

एक्सरसाइज की पुनरावृत्ति एक्सरसाइज से अधिकतम परिणाम प्राप्‍त करने का सबसे बढि़या तरीका है। इसके लिए जरूरी है कि आप जितनी बार कर सकते हैं उतनी बार एक्सरसाइज की पुनरावृत्ति करें। ऐसा करना आपको अच्‍छे परिणाम पाने के लिए मसल्स को पंप करने की अनुमति देता है। लेकिन चोटों से बचने और सेट के बीच में ब्रेक और उचित तकनीक का इस्‍तेमाल करने को भी ध्‍यान में रखें।

9 - पानी की अधिक मात्रा-

 
 

यह बात तो सभी जानते है कि मानव शरीर 70 प्रतिशत पानी से बना है और मांसपेशियों की कोशिकओं में लगभग 75 प्रतिशत पानी होता है। मसल्स को हाइड्रेटेड करने से शक्ति में वृद्धि, ऊर्जा के स्तर में वृद्धि और उचित पाचन में मदद मिलती है। मसल्स बनाने के लिए अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में हाइड्रेशन सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है।

 

  10 - आराम -

जब आप आराम कर रहे होते हैं, उस समय कई मांसपेशियां सबसे अधिक तेजी से बढ़ती हैं। एक हैवी वेट सेशन के बाद, मसल्‍स को वृद्धि करने के लिए आराम करना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। दिन के दौरान आराम और पर्याप्त नींद अच्छे परिणाम को प्राप्त करने के लिए बहुत जरूरी है।

For Wellness Evaluation clik here

 

  • Disclaimer +

    इस जानकारी की सटीकता , समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेखक की नहीं है। इस लेख में उपलब्ध  सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकिस्तक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्येश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकिस्तक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्‍प नहीं है। 

 

Feed-icon
Posted by D.R. Singh on Saturday 9 April 2016
share this article with your friends

*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.

An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.

**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.

D.R.SINGH INDEPENDENT HERBALIFE NUTRITION ASSOCIATE SINCE2010 WE MAKE WORLD HEALTHIER AND HAPPIER