इन 10 कारणों से ज़रूर खाएं अमरूद
इन 10 कारणों से ज़रूर खाएं अमरूद

अमरूद हमेशा से एक लोकप्रिय फल रहा है। इसका स्वाद तो कमाल का होता ही है, साथ ही, ये अन्य फलों की तुलना में काफी सस्ता भी होता है। लेकिन इसके अलावा भी कुछ और कारण हैं इस फल को खाने के। दरअसल, अमरूद खाने से सेहत के कई फायदे होते हैं। आइये बात करते हैं ऐसे कुछ फायदों के बारे में।
१ - ब्लड़ सर्कुलेशन में सुधार-
एक स्वस्थ दिमाग के लिए सभी विटामिन की जरूरत होती है और वो सब अमरूद में पाए जाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन बी 3 और विटामिन बी 6 ब्रेन के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर तंत्रिकाओं को आराम देते हैं।
२ -कैंसर से बचाव-
अमरूद में लाइकोपीन (lycopene) की तरह एंटीऑक्सीडेंट हैं, जो कोशिकाओं के कारण होने वाले सीधे नुकसान से बचाता है।
३ - कब्ज नहीं होगा-
खाने में फाइबर की कमी के कारण कब्ज के होने की शिकायत हो सकती है। फाइबर से पाचन क्रिया सही रहती है और लैट्रीन भी मुलायम होती है।
४ - डायबिटीज कन्ट्रोल-
अमरूद डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद फल है। इसमें भारी मात्रा में फाइबर होते हैं और कम मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होते हैं। ये दोनों ही चीजें ब्लड़ में ग्लूकोज के लेवल को नियंत्रित करने के लिए जरूरी हैं।
५ - विटामिन सी का भंडार-
अमरूद में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के गुणों के होने से इसे विटामिन सी का भंडार कहा जाता है। विटामिन सी नेचुरली एन्टीहिस्टमीन है, जो इन्फ्लैमटॉरी प्रोसेस के दौरान पैदा होने वाले हिस्टमीन के स्तर को कम कर सांस की एलर्जी को नियंत्रण करने में मदद करता है।
६ - आंखों को लाभ-
हालांकि अमरूद में गाजर की तरह विटामिन ए नहीं होता लेकिन इसमें बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं जो आंखों को सही रखने में मदद कर सकते हैं।
७ - गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद-
अमरूद में फोलिक एसिड या विटामिन बी -9 होता है जो बच्चे के नर्वस सिस्टम के विकास के लिए जरूरी होता है। गर्भवती महिला इससे शिशु को मस्तिष्क संबंधी बीमारियों से बचा सकती है।
८ - चेहरे पर चमक-
अमरुद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को झुर्रियों से बचाते हैं। रोजाना अमरूद के सेवन से आपके चेहरे पर एक गज़ब -सी चमक बनी रहेगी।
९ - तनाव कम करेगा-
अमरूद में मैग्नीशियम होता है, जिससे मांसपेशियों और नसों आराम मिलता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से तनाव भी कम होता है।
१० - थायराइड ग्लैंड को करेगा बेहतर-
अमरूद में हार्मोन के उत्पादन और अवशोषण के लिए आवश्यक खनिज कॉपर पाया जाता है। यह आपके थायराइड ग्लैंड को बेहतर कार्य करने में मदद करता है।
*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.
An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.
**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.
