डायबिटीज और दिल के लिए फायदेमंद है कुंदरू
अगर आपको कुंदरु की सब्जी खाने में पसंद है तो आप कुंदरु की सब्जी खाकर अपना ब्लड शुगर नियंत्रित रख सकते है। परवल की तरह दिखने वाला कुंदरु की सब्जी को खाने के कई सारे फायदें हैं।
कुंदरू में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी -2 (रिबोफाल्विन) विटामिन बी -1 (थायमिन), विटामिन सी, विटामिन बी -3 (नियासिन) जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं। कुंदरू की सब्जी को तिंदूरी भी कहा जाता है। यह ककड़ी वर्ग यानी कुकुरबिटेसी परिवार की सदस्य है। इसे पुरानी लताओं की कटिंग से बोया जाता है।
कुंदरू बहुत पौष्टिक होता है लेकिन इसके बारे में लोगों को कम जानकारी है। कुंदरू को कई देशों में बेबी वाटरमेलन के नाम से भी जाना जाता है। आपको जान कर हैरानी होगी कि सामान्य सा दिखने वाला कुंदरू आपको कई रोगों और परेशानियों से बचा सकता है। कुंदरू में बीटा-कैरोटीन होता है जो दिल के रोगों से बचाव के लिए बहुत जरूरी एंटीऑक्सीडेंट है।
100 ग्राम कुंदरू में 1.4 मिलीग्राम आयरन, 40 मिलीग्राम कैल्शियम, 0.07 मिलीग्राम विटामिन बी-1 और विटामिन बी-2 और 1.6 मिलीग्राम डाइट्री फाइबर होता है। इन पोषक तत्वों के कारण कुंदरू का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
इम्यून सिस्टम बढ़ाता है
विटामिन सी, विटामिन बी-2, विटामिन बी-1 और विटामिन बी-3 ये सभी कुंदरू में अच्छी मात्रा में उपलब्ध होते हैं। विटामिन सी और बी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। यदि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत रहती है तो आपका शरीर बहुत सी बीमारियों को स्वत: ही खत्म कर देता है और जो आपको विभिन्न प्रकार के संक्रमणों से बचाता है।
उतर जाता है चश्मा
कुंदरू की सब्जी को अधकच्ची पकाकर लगातार कुछ दिनों तक खाने से आंखों से चश्मा तक उतर जाता है। साथ ही माना जाता है कि इसकी सब्जी के निरंतर उपभोग से बाल झड़ने का क्रम बंद हो जाता है। यह गंजेपन से भी बचा सकता है।
डायबिटीज में फायदेमंद है कुंदरू
आयुर्वेद में डायबिटीज के लिए कुंदरू को बहुत फायदेमंद माना गया है। डायबिटीज के रोगियों को कुंदरू की सब्जी का सेवन करना चाहिए क्योंकि ये ब्लड शुगर के लेवल को कम करता है। डायबिटीज में कुंदरू से भी ज्यादा इसकी पत्तियां फायदेमंद होती हैं। इसकी पत्तियों को उबालकर सूप बनाकर पीने से डायबिटीज को बहुत तेजी से कंट्रोल किया जा सकता है। कुंदरू खाने से डायबिटीज के नए रोगियों में शुगर का लेवल तकरीबन 16 फीसदी तक गिर जाता है। एक शोध में भी ये बात साबित हो चुकी है। कुंदरू डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण साबित हो सकता है। यह सब्जी ऐसे मरीजों के खून में शुगर का स्तर कम कर सकती है।
मोटापा कम करे कुंदरू
कुछ शोध बताते हैं कि कुंदरू का सेवन मोटापा कम करने में भी फायदेमंद है। कुंदरू हमारे शरीर में प्री-एडिपोसाइट्स को फैट सेल्स में बदलने से रोकता है। इसके सेवन से आपका मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है, जिसे ब्लड शुगर का प्रभाव कम होता है और आपका मोटापा कम होता है। इस पौधे में संभावित एंटी-एडीपोजेनिक एजेंट की उपस्थिति मोटापे से प्रेरित चयापच रोगों को कम करने के लिए उपयुक्त हो सकती है।
पाचन और कब्ज की समस्या में फायदेमंद है कुंदरू
कुंदरू में उपस्थित फाइबर, पोषक तत्व और फाइटोकेमिकल (Phytochemical) पाचन तंत्र को स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं। फाइबर वाले आहारों के सेवन से आंतों में मौजूद सभी गंदगी बाहर हो जाती है। इसके अलावा फाइबर का सेवन मल को नरम बनाता है, जिससे आपको कब्ज की समस्या नहीं होती है। कुंदरू पाचन एंजाइमों (Digestive Enzymes) की भी मदद करता है इस कारण इसका सेवन करने से पाचन संबंधित विभिन्न समस्याएं दूर होती हैं।इसलिए अगर आप कुंदरू का सेवन करते हैं, तो आपका पाचन बेहतर होता है।
किडनी की पथरी को रोके कुंदरू
पथरी का मुख्य कारण कैल्शियम और अन्य तत्वों का मूत्र मार्ग में जमाव है। अगर शरीर में नमक की मात्रा बढ़ जाती है, तो किडनी की पथरी का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन कुंदरू में मौजूद कैल्शियम जमता नहीं है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा कुंदरू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स पथरी में जमने वाले तत्वों को रोकते हैं, जिससे पथरी का बढ़ना रुक जाता है।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी है मददगार
कुंदरू में उचित मात्रा में राइबोफ्लेविन और नियासिन होते हैं जो कि मस्तिष्क से विभिन्न हार्मोन के कामकाज और उनके स्राव से संबंधित होती हैं जो सीधे मूड से संबंधित होते हैं। आमतौर पर यह माना जाता है कि रि राइबोफ्लेविन (Riboflavin) की पर्याप्त मात्रा बाले खाद्य पदार्थों का सेवन कर स्वाभाविक रूप से अवसाद का इलाज किया जा सकता है।
दिल के लिए है फायदेमंद
कुंदरू में पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है इसलिए इसका सेवन दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पोटैशियम शरीर में रक्त के प्रवाह को ठीक रखता है जिससे ब्लड प्रेशर नहीं घटता-बढ़ता है। ब्लड प्रेशर का बढ़ना-घटना ही दिल की बीमारियों का मुख्य कारण है।
प्रेगनेंसी में हड्डियो के लिए बढि़या
कुंदरु में अच्छी मात्रा में केल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा इसमें आयरन होता है। प्रेगनेंसी के दौरान इसके सेवन से महिलाओं की हड्डियां मजबूत तो बनाता है इसके साथ खून की कमी को भी पूरा करता है।
डिसक्लेमर : स्वस्थ रहो मस्त रहो में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। यहाँ दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।
*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.
An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.
**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.
