क्या आप चीनी का सेवन ज्‍यादा करते हैं ? तो जानिए इससे होने वाले नुकसान के बारे में

ज्‍यादा चीनी का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकती है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। यदि आपको मधुमेह या मधुमेह से संबंधित कोई बीमारी है तो इसे उच्च रक्त वसा का स्‍तर कह सकते हैं। ज्‍यादा चीनी से आपकी रक्त शर्करा और ट्राइग्लिसराइड्स जो कि रक्त में वसा का एक प्रकार है, बढ़ जाएंगे। जिससे ह्रदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ज्‍यादा चीनी का सेवन करने से शरीर पर कई अन्‍य दुष्‍प्रभाव भी पड़ते हैं। 

कम उम्र में बुढ़ापे की दस्‍तक 

चीनी जब हमारे खून में घुलती है, तो वह कुछ ऐसा प्रोटीन्स जैसे कोलेजन और इलास्टिन, के साथ मिलती है, जो हमारी जवां त्वचा को बुढ़ापे की तरफ ले जाती है। चीनी का अधिक सेवन प्रोटीन को खराब करता है साथ ही  कोलेजन और इलास्टिन को भी प्रभावित करता है, जिससे स्किन में ड्राइनेस और त्वचा पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं। 

इंफ्लेमेशन(सूजन)

चीनी या मीठा अधिक खाने से कई बार हमारी स्किन पर दाने निकल आते हैं और त्वचा में झुर्रियां दिखाई देने लगते हैं जो बुढ़ापे की निशानी हैं । चीनी शरीर में इंफ्लेमेशन(सूजन) को भी बढ़ा देती है। इसके अलावा ये अर्थराइटिस,यानी गठिया जैसी बीमारी भी होने का खतरा बना रहता है। जब भी हमें जुखाम होता है या गला खराब होता है, तो हम मीठी चाय पीते हैं। चीनी उस समय भी इंफ्लेमेशन (सूजन) को बढ़ाते हुए गले में बैक्टीरिया पैदा करती है, जो कि हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है।  

विटामिन बी 6 (B6)की कमी 

ज्य़ादा चीनी खाने से शरीर में विटमिन बी खासतौर पर विटमिन बी6 की कमी हो जाती है। विटमिन बी 6 (B6) सेरोटोनिन केमिकल प्रोड्यूस करता है, जो हमारे मूड को खुशनुमा रखता है। अगर उसकी मात्रा शरीर में कम हो जाए तो इससे घबराहट और डिप्रेशन की भी समस्या हो सकती है। 

बेचैनी और अवसाद की समस्‍या 

अधिक मात्रा में मीठी चीजे खाने-पीने से अवसाद और बेचैनी जैसी समस्या हो सकती है। यह खतरा खासतौर पर पुरुषों को होता है। शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन के नतीजों को देखते हुए यह चेतावनी दी है। शोधकर्ताओं ने पाया कि चीनी के अधिक सेवन से पुरुषों में मानसिक विकार पैदा होने का खतरा बढ़ सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन की शोधकर्ता अनिका के मुताबिक, चीनी की अधिकता वाले आहार और पेय पदार्थ स्वास्थ्य पर कई प्रकार के नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इसका बुरा असर ब्रेन पर पड़ता है, जिससे मानसिक विकार पैदा हो सकते हैं। विशेष रूप से यह पुरुषों के लिए खतरे का संकेत है।

क्‍या कहती है रिसर्च 

वैसे, मानसिक विकारों का खतरा पैदा करने के लिए कई चीजें जिम्मेदार हो सकती हैं लेकिन शोध में पाया गया है कि चीनी की अधिकता वाले खाद्य और पेय पदार्थ इसके अहम कारक हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि जो पुरुष प्रतिदिन 67 ग्राम से अधिक मात्रा में चीनी का सेवन कर रहे थे, पांच साल बाद उनमें अवसाद और बेचैनी जैसे विकार पैदा होने का खतरा सामान्य लोगों के मुकाबले 23 फीसदी ज्य़ादा बढ़ गया। 

 

  • Disclaimer +

    इस जानकारी की सटीकता , समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेखक की नहीं है। इस लेख में उपलब्ध  सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकिस्तक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्येश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकिस्तक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्‍प नहीं है।
     

Feed-icon
Posted by D.R. Singh on Thursday 6 June 2019
share this article with your friends

*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.

An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.

**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.

D.R.SINGH INDEPENDENT HERBALIFE NUTRITION ASSOCIATE SINCE2010 WE MAKE WORLD HEALTHIER AND HAPPIER