सिर्फ वजन कम करने पर नहीं फिटनेस पर भी दें ध्यान

सिर्फ वजन कम करने पर नहीं फिटनेस पर भी दें ध्यान

अक्सर लोग वजन कम करने पर अधिक ध्यान देते हैं और संपूर्ण फिटनेस पर कम ध्यान देते हैं। जबकि फिटनेस वजन घटाने से बेहतर होती है। फिटनेस  आपके पुरे शरीर को प्रभावित करता है ।

1फिटनेस (सेहतमंद ) ज्यादा ध्यान देना ज्यादा जरूरी है -

आम तौर पर ऐसा समझा जाता है कि एक्सरसाइज (व्यायाम ) केवल वजन कम करने के लिए किया जाता है , दुबले पतले लोंगों को  एक्सरसाइज (व्यायाम ) करने की कोई जरुरत नहीं होती है । जबकि असलियत में अच्छी सेहत के लिए एक्सरसाइज (व्यायाम ) करना बहुत जरुरी होता है। अच्छी सेहत यानी फिटनेस के लिए  स्वस्थ खान-पान, आधे घंटे का व्यायाम, और अच्छी नींद  तथा पर्याप्त मात्र में आराम करना जरुरु है। शारीरिक रूप से स्वस्थ होने का मतलब है शरीर में वह क्षमता होना जो आपके रोजमर्रा के काम के लिए जरूरी होती है, वह क्षमता होना जो बीमारियों से लड़ती है और साथ ही, वह क्षमता भी जो आपातकालीन स्थितियों से लड़ने के लिए जरूरी होती है। आइये जानते हैं क्यों आपका लक्ष्य वजन कम करना नहीं बल्कि सेहतमंद बनना, होना चाहिए।

2वजन कम करने और फिटनेस(सेहतमंद) में फर्क -

फिटनेस में वजन कम करना शामिल होता है लेकिन जरूरी नहीं कि वजन कम करने में फिटनेस शामिल हो। कोई इंसान अस्वस्थ तरीके से भी वजन कम कर सकता है जैसे कि क्रैश डायटिंग, ओवर एक्सरसाइजिंग, वेट लॉस पिल्स और अन्य नुकसानदायक तरीकों से। अस्वस्थ तरीके से वजन कम करने में ज्यादातर मसल्स के आसपास का फैट कम किया जाता है लेकिन जो फैट आंतरिक अंगों के आसपास जमा होता है वो इन तरीकों से कम नहीं होता। फिटनेस पाने के तरीकों को अपनाकर आप शरीर का नुकसानदायक फैट दूर कर सकते हैं। इससे आपका तन और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे। वजन कम करने का मतलब होता है तेजी से वजन घटाना जबकि फिटनेस स्वस्थ रूप से जीना होता है।

 

3श्वसन और संचार प्रणाली पर फिटनेस(सेहतमंद) होने का प्रभाव-

फिटनेस के प्रभाव को समझने के लिए यह देखना जरुरी है कि आपके शरीर को एक लंबा, बीमारियों से मुक्त और स्वस्थ जीवन जीने के लिए किन चीजों की जरुरत होती है। इन सबके लिए आप अपने शरीर के सिस्टम पर निर्भर रहते हैं, और आपका शरीर अपने अंगों व ऊतकों के स्वास्थ्य पर निर्भर होता है। इस बारे में बात करते हुए हम सबसे पहले श्वसन तंत्र और संचार प्रणाली के बारे में सोचते हैं। आपको मालूम है कि दिल वह है जो शरीर में खून व ऑक्सीजन का संचार करता है। एक्सरसाइज दिल की इस काम में मदद करता है। इससे हमारी त्वचा भी स्वस्थ रहती है। इसी तरह, स्वस्थ खानपान से धमनियों में रक्त संचरण को फायदा पहुंचता है।

4पाचन तंत्र पर फिटनेस का (सेहतमंद )का प्रभाव- 

जब हमें कब्ज या फिर पाचन से संबंधित समस्या होती है तो हम राहत के लिए अपने खान-पान में कुछ परिवर्तन कर लेते हैं। साथ ही, पाचन संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए एक्सरसाइज से भी मदद मिलती है। ब्रीदिंग, वॉकिंग और अन्य शारीरिक गतिविधियों से पाचन तंत्र को फायदा पहुंचता है। अचानक से वजन कम हो जाने से हमारे पाचन तंत्र को काफी नुकसान होता है। इसकी बजाय, संतुलित खानपान और व्यायाम के माध्यम से फिटनेस पाने की कोशिश करना चाहिए ।

5हृदय प्रणाली के लिए फिटनेस का (सेहतमंद ) का प्रभाव -

लगातार एक के बाद एक कई शोध ये साबित कर चुके हैं कि यदि आप फिट हैं तो आपका हृदय स्वास्थ्य बेहतर होगा। हृदय प्रणाली शरीर को ऑक्सीजन और पोषण पहुंचाने के लिए जिम्मेदार मानी जाती है। तुरंत वजन घटाने की बजाय अगर आप अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हैं तो इससे आपको हृदय संबंधी समस्याओं जैसे कि दिल का दौरा आदि से सुरक्षा मिलेगी। कार्डियो एक्सरसाइज हृदय प्रणाली के स्वस्थ रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हालांकि बहुत से लोग कार्डियो एक्सरसाइज को वजन घटाने से जोड़कर देखते हैं।

6नर्वस सिस्टम के लिए फिटनेस का (सेहतमंद ) का प्रभाव 

नर्वस सिस्टम में ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड शामिल होते हैं। शारीरिक गतिविधि से ब्रेन तेज और सक्रिय होता है। यही आपको फुर्तीला भी बनाता है। नर्वस सिस्सम की एक्सरसाइज मोटापे की समस्या से ग्रस्त लोगों के लिए भी फायदेमंद होती है। जल्दी वजन कम करने वाले लोग इस तरफ ध्यान नहीं देते। मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी होता है। बिना फिटनेस के बारे में सोचे यदि आप वजन कम करते हैं तो आपको दिमागी रूप से थकान हो सकती है। इसलिए बेहतर खानपान और अच्छी एक्सरसाइज पर लंबे समय तक निर्भर रहें, क्योंकि साइज जीरो पाने से बेहतर है कि आपके पास फिटनेस रहे।

7मांसपेशियों के लिए के फिटनेस (सेहतमंद ) का महत्व-

हर दिन लगातार हमारी मांसपेशियां अपना काम करती रहती हैं। एक्सरसाइज की मदद से मांसपेशीय प्रणाली बेहतर होती है। स्वस्थ आहार योजना मांसपेशियों को उनका काम ठीक प्रकार से करने में सहायक होती है। एक्सरसाइजिंग के सारे पहलू, रेसिस्टेंस ट्रेनिंग से लेकर फ्लेक्सीब्लिटी व कार्डियो ट्रेनिंग, और सही खानपान मांसपेशीय तंत्र को बेहतर करता है। लेकिन अगर आप सिर्फ वजन घटाने पर ध्यान देते हैं तो आप अपने शरीर की वास्तविक आवश्यकताओं को भूल जाते हैं। जल्दबाजी में वजन घटाने से कमजोरी आ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपका शरीर फैट से ज्यादा मसल्स को कम कर रहा होता है।

8फिटनेस (सेहतमंद )के अन्य प्रभाव -

फिटनेस आपका प्रदर्शन और स्टैमिना बढ़ाती है। अगर आप फिट हैं तो आमतौर पर जीवनशैली की वजह से होने वाली बीमारियों का खतरा आपके लिए कम हो जाता है। फिटनेस लंबी उम्र का दूसरा नाम है। अगर आप फिट हैं तो आप छोटे-मोटे दर्द से परेशान नहीं होते और साथ ही, आपका आत्मविश्वास भी बना रहता है। वे लोग जो मोटापे से ग्रस्त हैं, उनके लिए फिटनेस में वजन कम करना भी शामिल होता है। लेकिन इस तरह वजन कम करना क्विक वेट लॉस नहीं होता बल्कि अपने खानपान की आदतों और जीवनशैली में परिवर्तन लाकर वजन कम करना होता है।

For Wellness Evaluation clik here

 

  • Disclaimer +

    इस जानकारी की सटीकता , समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेखक की नहीं है। इस लेख में उपलब्ध  सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकिस्तक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्येश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकिस्तक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्‍प नहीं है। 
Feed-icon
Posted by D.R. Singh on Saturday 9 April 2016
share this article with your friends

*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.

An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.

**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.

D.R.SINGH INDEPENDENT HERBALIFE NUTRITION ASSOCIATE SINCE2010 WE MAKE WORLD HEALTHIER AND HAPPIER