स्वस्थ्य जीवनशैली (हेल्दी लाइफस्टाइल) के लिए जरूरी है अच्छी और सेहतमंद नींद

 

अच्छी नींद की आदत अच्छी सेहत और बीमारियों से दूर रहने में मदद करती है। वैसे तो हम सभी हर रोज सोते हैं, लेकिन अपने व्यस्त दिनचर्या  के कारण बहुत कम लोग अच्छी और सेहतमंद नींद ले पाते हैं। सेहमंत नींद के कई महत्व हैं, आपके लिए इनके बारे में जानना फायदेमंद हो सकता है।

दिनभर चुस्त रहने के लिए सेहतमंद नींद जरूरी हैं। सबसे ज़्यादा जरूरी है नींद का समय निर्धारित होना। पूरे सप्ताह एक ही वक्त पर सोना और उठना सबसे उत्तम होता है। अपने शरीर की जरूरत के अनुसार सोएं, न कि समय को ध्यान में रखते हुए ज़्यादा या कम।

अपने पूरे दिन का शेड्यूल, आप क्या खाते-पीते हैं, कौन-सी दवाएं लेते हैं, पूरा दिन कितना व्यस्त रहते हैं और शाम किन कामों में निकलती है आदि बातों पर आपकी नींद की गुणवत्ता निर्भर करती है। कुछ चीजों में थोड़ा-सा भी बदलाव आपकी आरामदायक नींद को बेचैन रात में बदल सकता है।

इस बारे में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के मानद महासचिव डॉ. के. के. अग्रवाल का कहाना है कि, "देश के ज़्यादातर लोगों को यह जानकारी नहीं है कि मोटापा, तनाव, हाईपरटेंशन, डायबिटीज़, दिल के रोग आदि बीमारियां अनियमित निंद्रा से जुड़ी हुई हैं। नींद की अनियमितता रिश्तों में तनाव, कामकाज की क्षमता पर प्रभाव, दुर्घटनाओं, याददाश्त और अन्य कमजोरियों और खराब किस्म के जीवन का कारण बनती हैं।"

उन्होंने कहा, "आज की पीढ़ी तीन से पांच घंटे सोती है और सप्ताह के अंत में 14 घंटे सोकर इस कमी को पूरा करती है। यह उनकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक है।" डॉ. अग्रवाल ने कहा, "आज के युवा ज़्यादा देर जागने के लिए कैफीन और एनर्जी ड्रिंक पर निर्भर रहते हैं, जो उनकी कार्य क्षमता पर प्रतिकूल असर डालते हैं। इसलिए हमारी रोजाना जिंदगी और सेहत पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जागरूक होना और जरूरी कदम उठाना बेहद आवश्यक हो जाता है।"


 अच्छी और सेहतमंद नींद के लिए इन बातों का रखें ख़ास ध्यानः

 

  • हर रोज एक ही समय पर उठें

  • अपनी सोने की जगह को रोज़-रोज़ न बदलें

  • अपने बेडरुम से टीवी, कंप्यूटर, स्मार्टफोन या टैबलेट और अन्य ध्यान भटकाने वाली चीजें दूर रखें

  • बहुत जरूरी हो तभी दिन में झपकी लें। बहुत ज़्यादा नींद आने पर दोपहर में ली गई झपकी रात में हुई नींद की कमी को पूरा करने के लिए बेहतर विकल्प है, लेकिन यही झपकी आपके सोने की क्रिया को अस्त-व्यस्त भी कर सकती है।

  • अगर फिर भी झपकी की जरूरत हो तो इसे 20 से 30 मिनट तक ही सीमित रखें

  • दोपहर के बाद कैफीन से दूर रहें और शराब भी बहुत कम लें

  • कैफीन आपके शरीर में 12 घंटे तक मौजूद रह सकती है।

  • शराब नींद लाने का काम कर सकती है, लेकिन यह नींद को बिगाड़ भी कर सकती है

  • नियमित व्यायाम करें, लेकिन सोने से तीन घंटे पहले न करें

  • हर रोज एक ही समय पर सोने और उठने की कोशिश करें

  • कामकाजी दिनों में नियमित व्यायाम जरूर करें और जरूरत पड़ने पर सप्ताह के अंत में नींद की कमी पूरा करें।

 

Disclaimer +
इस जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जि़म्मेदारी लेखक की नहीं है । उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकित्सक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है।

Feed-icon
Posted by D.R. Singh on Sunday 12 August 2018
share this article with your friends

*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.

An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.

**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.

D.R.SINGH INDEPENDENT HERBALIFE NUTRITION ASSOCIATE SINCE2010 WE MAKE WORLD HEALTHIER AND HAPPIER