प्रोटीन के स्रोत जो आपको बनायें सेहतमंद

प्रोटीन : जीवन की मूलभूत जरूरत 

मानव शरीर की हर कोशिकाओं में प्रोटीन होता है। प्रोटीन शरीर में पोषक तत्वों को तोड़कर अमीनो एसिड में बदलता है और यह कोशिकाओं के विकास और मरम्मत में सहायता करता है। इसके अलावा प्रोटीन शरीर का निर्माण करने वाले तत्वों में सबसे महत्वपूर्ण है। इसके सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर का संतुलन भी बेहतर होता है। मांस, अंडे और डेयरी उत्पाद प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से हैं। लेकिन इनको लेते समय सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल से सावधान रहने की जरूरत होती है। आइए हम आपको बताते है ऐसे ही कुछ प्रोटीन के बारे में जो आपको बनायेंगे सेहतमंद ।

1- व्हाइट  मीट 

व्हाइट मीट की तुलना में डार्क मीट में फैट थोड़ा ज्यादा होता है। इसलिए अच्छा लीन (चर्बीरहित) प्रोटीन पाने के लिए  व्हाइट मीट को ज्यादा पसंद किया जाता है। मीट की त्वचा में बहुत अधिक मात्रा में सैचुरेटेड फैट होने के कारण इसको पकाते समय इसकी त्वचा को निकाल देना चाहिए। इससे आपको प्रोटीन की मात्रा बिना फैट के प्राप्त होगी।

वाइट मीट

2 - सी फ़ूड

फैट में कम, सीफूड प्रोटीन को बहुत अच्छा स्रोत है। मछली में फैट की मात्रा अधिक होती है, लेकिन इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।

सीफूड

3 - पनीर

कम फैट वाले संस्करण के कारण पनीर को प्रोटीन का स्वस्थ स्रोत मानते है। इसमें कैल्शियम और विटामिन डी भी अच्छे मात्रा में मैजूद होता हैं। पनीर को आप कच्चा या सब्जियों के रूप में ले सकते हैं।

पनीर

4 - अंडा

प्रोटीन, विटामिन और मिनरल से भरपूर होने के कारण अंडे को पोषक तत्वों का पॉवरहाउस कहा जाता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, एक स्वस्थ इंसान एक दिन में एक अंडा बिना किसी स्वास्थ्य समस्या के खा सकता है।

अंडा

5 - बीन्स

बीन्स काली, सफेद, लाल, हरी और बहुत अधिक प्रकार की होती है। लेकिन सभी प्रकार की बीन्स में एक बात बहुत कॉमन है वह है प्रोटीन की उच्च मात्रा। स्वाद से भरपूर बीन्स में प्रोटीन के साथ ही फाइबर भी बहुत अधिक मात्रा में होता है। इसके सेवन से आपको काफी देर तक भरा हुआ सा प्रतीत होता है। जिससे बीन्स आपको वजन कम करने में मदद करता है।

बीन्स

6 - सोया

सोया कई प्रोटीन स्रोतों की तुलना में बेहतर है, क्‍योंकि इससे पोषण के अलावा कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते है। सोया कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, एक स्वस्थ आहार योजना बनाए रखता है और दिल को स्वस्थ  रखता है। सोयाबीन से बने खाद्य पदार्थ शाकाहारी प्रोटीन के सर्वोच्च स्रोतों में से एक हैं।

सोया

7 - हरी पत्तेदार सब्जियां

वैसे तो सब्जियों में अंडे, व्हाइट मीट और पनीर के बराबर प्रोटीन नहीं होता है लेकिन इसमें कुछ मात्रा में प्रोटीन के साथ बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट और दिल को स्वस्थ रखने वाला फाइबर होता हे। इसके अलावा अधिक मात्रा में सब्जियां खाने से आपको अमीनो एसिड भी भरपूर मात्रा में मिलता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

8 - बादाम

नट्स विशेष रूप से बादाम प्रोटीन का उत्कृष्ट स्रोत है। भरपूर मात्रा में प्रोटीन होने के अलावा बादाम विटामिन, मिनरल और फाइबर से भी भरपूर होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते है। मिठाई और व्यंजनों में बादाम के इस्तेमाल से यह अतिरिक्त स्वास्थ्यवर्धक  और स्वादिष्ट हो जाता है।

बादाम

9 - पीनट बटर

आप अपने आहार में पीनट बटर को जोड़कर प्रोटीन की एक अच्छी खुराक प्राप्त कर सकते हैं। पीनट बटर को दिल की सहायता करने वाला, स्वस्थ मल त्याग को बढ़ावा देने वाला और हृदय रोग विकसित होने का खतरा कम करने के लिए जाना जाता है।

पीनट बटर

10 - सप्लीमेंट्स

जिन लोगों को अपने आहार से पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल रहा हैं, उन लोगों के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट्स एक अच्छा विकल्प है। ज्यादातर प्रोटीन की प्राप्ति आपको बीन्स और सोया से हो सकती है। यह उन लोगों के लिए भी मददगार है, जो मसल्स के निर्माण और उन्हें बनाए रखने के लिए कोशिश कर रहे हैं।

सप्लीमेंट्स

 

 

11 - फॉर्मूला 1 पौष्टिक शेक मिक्स

स्वादिष्ट हर्बलाइफ ® प्रोटीन शेक -आवश्यक विटामिनों , खनिजों और पोषक तत्वों से भरपूर - व्यस्त और भ्रमण शील व्यक्ति के लिए उत्तम हैं । यदि आप शीघ्र और पोषक भोजन चाहते हैं, तो आपको दोनों ही तब मिलेंगे जब आप अपनी भूख को शांत करने के लिए और अपने वजन को प्रबंधित करने के लिए हर्बलाइफ® फॉर्मूला 1 शेक के लिए पहुंचेंगे । प्रोटीन की शक्ति से भूख को नियंत्रित करें तथा ऊर्जावान रहें । हर्बलाइफ ® प्रोटीन उत्पाद से खुद को बढ़ावा देने के लिए तीन अच्छे कारण हैं : भूख शांत करना और नियंत्रित करना; निम्न वसा वाली प्रोटीन के साथ पर्याप्त प्रोटीन सेवन करने का सपोर्ट ; दुबली मांसपेशियों को बनाना और रखरखाव करना ।

 

 

  • Disclaimer +

    इस जानकारी की सटीकता , समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेखक की नहीं है। इस लेख में उपलब्ध  सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकिस्तक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्येश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकिस्तक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्‍प नहीं है। 
Feed-icon
Posted by D.R. Singh on Sunday 12 August 2018
share this article with your friends

*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.

An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.

**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.

D.R.SINGH INDEPENDENT HERBALIFE NUTRITION ASSOCIATE SINCE2010 WE MAKE WORLD HEALTHIER AND HAPPIER