हर पुरुष के लिए जरूरी है ये सप्लीमेंट
हर पुरुष के लिए जरूरी है ये सप्लीमेंट
अक्सर पुरुषों को नियमित आहार द्वारा शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं और इनके कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्यायें होती हैं, इसकी पूर्ति के लिए सप्लीमेंट लेना बहुत जरूरी है।शरीर के अंगों को सही तरीके से काम करने के लिए और हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट बहुत जरूरी होते हैं। कई बार हमें नियमित आहार में जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते और इनकी कमी के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्यायें भी शुरू होने लगती हैं। अगर पुरुष अपनी बॉडी को बेहतर बनाना चाहते हैं तो स्वस्थ आहार के साथ-साथ इन सप्लीमेंट का सेवन करना बहुत जरूरी है ।
1 - ओमेगा-3 फैटी एसिड
पुरुषों के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड बहुत जरूरी है, यह दिल और दिमाग को मजबूत बनाता है। इसके अलावा ओमेगा 3 फैटी एसिड धमनियों को नुकसान होने से बचाता है। यह सप्लीमेंट केवल मछली में पाया जाता है, अगर पौधों की बात करें तो ओमेगा 3 फैटी एसिड शैवाल में पाया जाता है। नियमित रूप से 1000-2000 मिग्रा ओमेगा 3 फैटी एसिड की जरूरत नियमित रूप से होती है, अगर आप इतना नहीं ले पा रहे हैं तो कम से 500 मिग्रा लें।
2 - विटामिन डी
जैसा कि आप जानते हैं हड्डियों के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट द्वारा किये गये एक शोध के अनुसार, पैंक्रियाटिक और कोलोरेक्टल कैंसर से ग्रस्त लोगों में विटामिन डी की कमी देखी गई, इसके अलावा इस शोध में यह बात भी सामने आयी कि विटामिन डी दिल की बीमारियों से बचाने का भी काम करता है। इसलिए नियमित रूप से 1000 आईयू विटामिन डी नियमित लेना चाहिए।
3 - लाइकोपीन
यह एंटीऑक्सीडेंट का बहुत अच्छा स्रोत है और यह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाता है। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट द्वारा किये गये शोध के अनुसार लाइकोपीन रक्त संचार को सुचारु करने में मदद करता है जिसके कारण प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। लाइकोपीन की कमी खाने के जरिये पूरी की जा सकती है, सबसे अधिक लाइकोपीन टमाटर में पाया जाता है।
4 - कोएंजाइम क्यू -10
यह एक प्रकार का प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है जो हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, शरीर के हिस्सों में होने वाली सूजन को कम करता है और सबसे बड़ी बात ढलती उम्र में होने वाली पार्किंसंस बीमारी के खतरे को कम करता है। अगर आप इसे रोज नहीं ले सकते हैं तो कोई बात नहीं, लेकिन सप्ताह में इसका इतना सेवन करें कि रोज के हिसाब से 100 मिग्रा हो जाये।
5 - मल्टीविटामिन
मल्टीविटामिन शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी है। आस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी द्वारा किये गये शोध की मानें तो मल्टी विटामिन के सेवन से याददाश्त को बढ़ाने के साथ ही मानसिक विकारों को कम किया जा सकता है। मल्टीविटामिन में विटामिन ए, सी, डी, ई और के आते हैं। लेकिन मल्टीविटामिन का सेवन अधिक मात्रा में न करें।
6 - प्रोवॉयोटिक्स
यह ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो हमारे पेट की आंत में पाये जाते हैं लेकिन शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर भी करते हैं। दूध के अलावा सोया के उत्पादों में ये प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। अगर इनकी पूर्ति नहीं हो पा रही है तो आप इनके सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।
7 - फोलिक एसिड
फोलिक एसिड महिलाओं के लिए जरूरी माना जाता है और चिकित्सक यह सलाह देते हैं कि इनका सेवन गर्भ धारण करने से पहले करना चाहिए। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह पुरुषों के लिए जरूरी नहीं है। अमेरिका में हुए एक नये शोध के अनुसार, पुरुषों को फोलिक एसिड का सेवन जरूर करना चाहिए, इससे उनकी स्पर्म काउंटिंग बढ़ती है और यह प्रजनन क्षमता को भी बढ़ाता है।
- Disclaimer +
इस जानकारी की सटीकता , समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेखक की नहीं है। इस लेख में उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकिस्तक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्येश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकिस्तक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है।
*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.
An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.
**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.
