दोपहर बाद आलस्य आने के कारण और उससे छुटकारा पाने के उपाय
दोपहर बाद आलस्य आने के कारण और उससे छुटकारा पाने के उपाय

दोपहर के बाद कई कोशिशों के बावजूद आप अपनी नींद पर काबू नहीं कर पाते हैं और आपको आलस्य आता है। इसका असर आपके काम पर पड़ता है। अधूरी नींद, अवसाद, ओवरईटिंग, व्यायाम न करना, कुछ बीमारियां आदि प्रमुख कारण हैं जिनके कारण आपको दोपहर बाद आलस्य आता है। विस्तार से जानते हैं उन प्रमुख कारणों के बारे में जिनके कारण आपको नींद आती है और इससे उबरने के तरीके भी जानिये।
१ - नींद पूरी न होना -
रात में देर से सोने और सुबह जल्दी उठने के कारण पूरे दिन नींद आना सामान्य बात है। बहुत कम नींद लेना सेहत और एकाग्रता दोनों पर असर डालता है। इसलिए एक वयस्क को रात में कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। शहरी जीवनशैली के बीच शरीर की इस सबसे आसान व प्राकृतिक जरूरत को पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है। इसके कारण दोहपर के बाद आलस्य आता है।
२ - ब्रेकफास्ट (नाश्ता) न करना -
सुबह के वक्त नाश्ता करने से हमें न केवल एनर्जी मिलती है बल्कि इसके कारण हम पूरे दिन ऊर्जावान बने रहते हैं। लेकिन अगर आपने सुबह के वक्त पौष्टिक व ताज़ा नाश्ता नहीं किया है तो इसके कारण दोहपर के बाद आपको नींद सतायेगी। इसलिए सुबह का नाश्ता करना न भूलें।
३ - ओवरईटिंग के कारण -
लंच में अधिक और अपौष्टिक खाना खाने के कारण दोपहर के बाद आलस्य आना स्वाभाविक है। इसके अलावा दोपहर में यदि आपने गरिष्ठ और जल्दी न पचने वाले खाना खाया है तो इसके कारण भी दोपहर में आलस्य आता है। इसलिए दोपहर के लंच में ऐसा खाना खायें जो आसानी से पच जाये और पौष्टिक हो । सलाद, हरी सब्जियों, फलों का अधिक मात्रा में सेवन करें। मीट, मछली, मसालेदार आदि हैवी जंक फूड के सेवन से बचें।
४ - हाइपोथाइरॉयडिज्म के कारण
थायरायड एक ऐसी ग्रंथि है, जो मेटाबॉलिज्म को काबू में रखती है, इस प्रक्रिया के तहत शरीर भोजन को पचा कर ऊर्जा में बदलता है। जब यह ग्रंथि असक्रिय हो जाती है तो इसे हाइपोथाइरॉएडिज्म कहते हैं। इसके कारण मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, और व्यक्ति को थकावट होती है और उसका वजन बढ़ने लगता है। अगर कोई व्यक्ति इस समस्या से ग्रस्त है तो उसे दोपहर बाद आलस्य आयेगा।
५ - तनाव और अवसाद के कारण
तनाव का सबसे नकारात्मक असर हमारी नींद पर पड़ता है। अगर कोई व्यक्ति तनाव और अवसाद से ग्रस्त है तो इसके कारण उसे अच्छी नींद नहीं आयेगी, थकावट, सिरदर्द और भूख न लगने जैसी समस्यायें भी होंगी। इसलिए अगर तनाव से ग्रस्त हैं तो इससे उबरने की कोशिश करें।
६ -व्यायाम न करना
अगर आप व्यायाम करने में आलस्य करेंगे तो पूरा दिन आलस्य में ही बीतेगा। दोपहर के बाद नींद आने के लिए जिम्मेदार प्रमुख कारणों में से व्यायाम न करना भी एक कारण है। इसलिए सुबह के वक्त व्यायाम के लिए 30-40 मिनट जरूर निकालें।
७ - कुछ बीमारियां
दिल की बीमारी, स्लीप एप्नीया, एनीमिया, यूरीनरी इंफेक्शन आदि कई स्वास्थ्य समस्यायें हैं जिनके कारण भरपूर नींद लेने के बाद भी आपको दोपहर के बाद आलस्य के साथ नींद भी सताती है। इसलिए अगर भरपूर सोने के बाद भी आपका मन दिन में सोने के लिए बेताब रहता है तो इस बीमारियों की जांच जरूर करायें।
८ - दोपहर के आलस्य को कैसे करें दूर
दोपहर के बाद नींद आने की समस्या को आप आसानी से दूर कर सकते हैं। हो सके तो ऑफिस में ही 30 मिनट की पॉवर नैप लें, 40 मिनट से अधिक समय तक एक जगह कुर्सी पर न बैठें, थोड़ा सा टहले, लंच के बाद टहलें, ब्रेकफास्ट जरूर करें, व्यायाम को अपनी दिनचर्या बनायें, नींद आने पर कॉफी का सेवन करें, भरपूर नींद लें और समय-समय पर चिकित्सक से परामर्श लें।
इस जानकारी की सटीकता , समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेखक की नहीं है। इस लेख में उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकिस्तक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्येश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकिस्तक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है।
*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.
An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.
**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.
