केले रखते हैं हृदय को स्वस्थ
केले रखते हैं हृदय को स्वस्थ

एक शब्द में कहे तो केले बहुगुणी होते हैं, लेकिन इसमें शुगर की मात्रा ज़्यादा होने के कारण लोग इनको खाने से घबराते हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि एक केला खाने से आपको दिन में बहुत प्रकार की पौष्टिकताएं एक साथ मिल जाती है।
केले में फाइबर और पोटाशियम की मात्रा ज़्यादा होने के साथ-साथ सोडियम की मात्रा कम होती है। जिसके कारण ये रक्त चाप को सामान्य रखने के साथ-साथ हृदय को भी स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। द फूड और ड्रग ऐडमिनिस्ट्रैशन के अनुसार केला फाइबरयुक्त होने के कारण दिल की बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है। एक केला में लगभग 3 ग्राम फाइबर, 467 मिलीग्राम पोटाशियम, और 1 मिलीग्राम सोडियम होता है ।
आमतौर पर लोग सोचते हैं केला बहुत सस्ता फल है तो ये हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद नहीं होगा. मगर ये सच नहीं है. केले खाने के बहुत फायदे हैं.
मिसाल के तौर पर यदि आपको एसिडिटी हो रही है तो आप एक केला खा लीजिए आप देखेंगे कि कुछ ही मिनटों में एसिडिटी की समस्या से निजात मिलेगी. दरअसल, केले की एक लेयर इंस्टेटाइन को कवर करती है और एसिड से बचाती है. जिनको भी एसिडिटी या गैस की समस्या हो उन्हें रोजाना एक केला काले नमक के साथ खाना चाहिए.
केला स्टूडेंट्स के लिए भी बहुत अच्छा है. खासतौर पर उन बच्चों के लिए जो सुबह जल्दबाजी में ब्रेकफास्ट नहीं करते. वे एक केला कम से कम खाएं. इससे उन्हें एसिडिटी होगी.
केले में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स बहुत ही फायदेमंद होता है. ये ब्रेन पॉवर भी देता है.
केले में प्राकृतिक फाइबर पाया जाता है ये उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिन्हें कब्ज की समस्या रहती है. कई लोगों को वात कब्ज की दिक्कत अधिक होती है. यानी ड्राई कॉन्स्टीपेशन. रोजाना एक केला खाने से कब्ज की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है.
वजन बढ़ाने के लिए केला और दूध साथ में लेना चाहिए. साथ ही खजूर भी लेंगे तो वजन जल्दी बढ़ेगा.
फेसपैक के लिए भी केला बहुत फायदेमंद होता है. फेसपैक के बेस के रूप में भी केले का इस्तेमाल किया जा सकता है.
ये एक अच्छा फास्टफूड भी है. यानी जब आप ट्रैवल कर रहे हैं और आपके पास कुछ खाने को नहीं है तो भी आप इसका सेवन लस्सी या जूस के साथ कर सकते हैं.
केले के फायदे
दिल के लिए –
दिल के मरीजों के लिए केला बहुत फायदेमंद होता है। हर रोज दो केले को शहद में डालकर खाने से दिल मजबूत होता है और दिल की बीमारियां नहीं होती हैं।
नकसीर के लिए –
अगर नाक से खून निकलने की समस्या है तो केले को चीनी मिले दूध के साथ एक सप्ताह तक इस्तेमाल कीजिए। नकसीर का रोग समाप्त हो जाएगा।
वजन बढ़ाने के लिए –
वजन बढ़ाने के लिए केला बहुत मददगार होता है। हर रोज केले का शेक पीने से पतले लोग मोटे हो सकते हैं। इसलिए पतले लोगों को वजन बढाने के लिए केले का सेवन करना चाहिए।
गर्भावती के लिए –
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सबसे ज्यादा विटामिन व मिनरल्स की आवश्यकता होती है। इसलिए गर्भवती को यह सलाह दी जाती है कि वह अपने आहार में केला अवश्य शामिल करें।
बच्चों के लिए –
बच्चों के विकास के लिए केला बहुत फायदेमंद होता है। केले में मिनरल और विटामिन पाया जाता है जिसका सेवन करने से बच्चों का विकास अच्छे से होता है। इसलिए बच्चों की डाइट में केले को जरूर शमिल करना चाहिए।
बुजुर्गों के लिए फायदेमंद –
केला बुजुर्गों के लिए सबसे अच्छा फल है। क्योंकि इसे बहुत ही आसानी से छीलकर खाया जा सकता है। इसमें विटामिन-सी, बी6 और फाइबर होता है जो बढ़ती उम्र में जरूरी होता है। बुढ्ढों में पेट के विकार को भी यह समाप्त करता है।
केले के अन्य लाभ
-
केले में पोटैशियम पाया जाता है, जो कि ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए बहुत फायदेमंद है।
-
ज्यादा शराब पीने से हैंगओवर को उतारने में केले का मिल्क शेक बहुत फायदेमंद होता है।
-
केले का शेक पेट को ठंडक पहुंचाता है।
-
केला ब्लड शुगर नियंत्रित करता है।
-
केले में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है।
-
केला पाचन क्रिया को सुचारु करता है।
-
अल्सर के मरीजों के लिए केले का सेवन फायदेमंद होता है।
-
केले में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जिसके कारण खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।
-
तनाव कम करने में भी मददगार है केला।
-
केले में ट्राइप्टोफान नामक एमिनो एसिड होता है जिससे मूड को रिलैक्स होता है।
*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.
An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.
**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.
