लंबी उम्र व स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए अपनाएं यह दिनचर्या
लंबी उम्र व स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए अपनाएं यह दिनचर्या
जीवन के प्रति मोह होना इंसानी फितरत है। जीवन के प्रति यही लगाव इंसान को अधिक से अधिक जीने की प्रेरणा देता है। हर व्यक्ति चाहता है कि वह अधिक से अधिक जीकर अपने घरवालों के साथ खुशियां बांट सकें। इसीलिए 100 साल का होने के बाद भी व्यक्ति को मोह रहता है कि वह कुछ समय और जी लें। यदि आप लम्बी व स्वस्थ्य जिंदगी जीना चाहते हैं तो आपको अपने दिनचर्या में बदलाव करने पड़ेंगें और कई प्रकार के प्रयास करने होंगे यानी स्वस्थ जीवन के लिए न सिर्फ अच्छी नींद जरूरी है बल्कि आपको और भी कुछ खास लंबे जीवन के उपाय अपनाने होंगे। आइए जानें लंबी उम्र के कुछ उपायों के बारे में।
लंबी उम्र पाने के लिए आपको तीन मुख्य उपायों को अपनाना चाहिए। संतुलित खानपान, एक्सरसाइज और तनावमुक्त जीवन। ये तीन ऐसे फंडे है जिन्हें आप अपनाएंगे तो जीवनभर सेहतमंद रहने के साथ ही आप लंबी आयु भी पाएंगे। आइए इन तीनों चीजों के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।
एक्सरसाइज
शारीरिक फिटनेस के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। आप योगा, प्रणायाम इत्यादि को भी अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। लंबी उम्र का सबसे महत्वपूर्ण फार्मूला है एक्सरसाइज। व्यक्ति को फिट रहने और लंबी आयु के लिए जरूरत है शारीरिक सक्रियता की। ऐसे में आपके लिए व्यायाम से बेहतर कोई और विकल्प हो ही नहीं सकता। आपको प्रतिदिन सुबह उठकर कम से कम 30 मिनट टहलना चाहिए। इस दौरान आप बीच-बीच में दौड़ भी लगा सकते हैं और वॉर्मअप करते हुए एरोबिक्स क्रियाएं अपना सकते हैं। कहते हैं ना जिसने एक्सरसाइज करना अपने जीवन की आदत बना लिया हो उससे बीमारियां भी डरने लगती हैं।
संतुलित खान-पान
उम्र को लंबा करने के लिए की सबसे जरूरी चीज है वह है आपका खान-पान। आपका खानपान आपको स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है। यदि आपको भोजन संतुलित होगा तो निश्चित रूप से आप भी सेहतमंद रहेंगे। खान-पान आपका ऐसा होना चाहिए जिससे आपका वजन न बढ़े। इसके अलावा भी आपको बहुत मसालेदार, चिकनाई से भरपूर खाना नहीं खाना चाहिए। सिर्फ यही नहीं आपको हल्का खानपान करना चाहिए और भोजन में सलाद को भी भरपूर मात्रा में शामिल करना चाहिए। इसके अतिरिक्त आप अपने खाने में फलों को शामिल करें, ऐसे फल जो कि विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर हो। आप चाहे तो अपने एक समय के खाने में फलाहार ले सकते हैं। इसके अलावा आपको प्रतिदिन कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे आपके शरीर के भीतर जमा टॉक्सिंस लगातार निकलते रहेंगे। पानी के अलावा आप फलों का रस, सब्जियों का रस, नींबू पानी, शहद पानी इत्यादि भी ले सकते हैं। अच्छा और पौष्टिक आहार आपकी उम्र बढ़ाने में लाभदायक है।
तनाव मुक्त
तनाव ऐसी बीमारी है जो सब बीमारियों का मूल है। तनावयुक्त व्यक्ति न तो अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाता है, न ही वह जीवन में सफल हो पाता है। यह भी सच है कि जो व्यक्ति अवसाद में ही घिरे रहते हैं वे जल्दी ही काल का ग्रास बन जाते हैं। तनाव मुक्त रहना आपके लिए बहुत जरूरी है। तनावमुक्त व्यक्ति को न तो बीमारियां छू पाती है बल्कि यह उसकी लंबी उम्र का भी यही राज होता है। तनावमुक्त रहने के लिए मेडीटेशन किया जा सकता है साथ ही खुशनुमा माहौल में रहना भी जरूरी है। यदि आप अवसाद में घिरे रहते हैं तो आपको अपने आचरण में बदलाव लाना होगा।
इन तीन उपायों को अपने जीवन में शामिल कर आप भी लंबा जीवन जी सकते हैं।
Disclaimer +
इस जानकारी की सटीकता , समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेखक की नहीं है। इस लेख में उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकिस्तक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्येश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकिस्तक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है।
*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.
An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.
**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.
