वजन कम कर रहे हैं तो सुबह न खायें ये आहार

वजन कम कर रहे हैं तो सुबह न खायें ये आहार

सुबह का नाश्ता आपको दिन भर सक्रिय रखता है साथ ही यह वजन कम करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए नाश्ते में ऐसे आहार के  सेवन करने से बचना चाहिए  जिससे वजन कम होने की बजाय बढ़ता हो।

  • 1 - वजन पर काबू पाना

  • Individual Attention from the Start Safe & Effective Weight Loss ...
  • वजन कम करना न तो बहुत आसान काम है और न ही बहुत मुश्किल। वजन कम करने में आहार की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है, इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि ब्रेकफास्ट (नास्ता ) का असर पूरे दिन की गतिविधि पर पड़ता है इसलिए सुबह का नास्ता पौष्टिक और कम फैट वाला होना चाहिए यदि आप सुबह फैटी और अपौष्टिक आहार का सेवन कर रहे हैं तो इससे वजन कम करने वाला लक्ष्य पूरा करना मुश्किल होगा । वजन कम करने के दौरान ब्रेकफास्ट (नाश्ता) में नीचे लिखे आहार के सेवन से बचना चाहिए।

  • 2 - डिब्बाबंद फ्रूट जूस का सेवन नहीं करना चाहिए 

    फल और फलों का जूस हमारे सेहत कि लिए बहुत फायदेमंद होता है, इस बात में किंचित मात्र भी शक नहीं है। लेकिन डिब्बाबंद  जूस हमारे सेहत के लिए नुकसानदेह होता है क्योंकि  इसमें शुगर अधिक  मात्रा में  मौजूद होता है और यह आपके वजन कम करने के लक्ष्य में बाधक बन सकता है। हालांकि कुछ लोगों को लगता है कि जूस पीने से वजन कम होता है, लेकिन ऐसा केवल ताजे फलों वाले जूस के साथ होता है न कि डिब्बाबंद  जूस पीने से। इसलिए सुबह के वक्त डिब्बाबंद  जूस पीने से परहेज करें।

  • 3 - पेस्ट्री और कुकीज का उपयोग न करें 

    सुबह के वक्त  ब्रेकफ़ास्ट में पेस्ट्री और कुकीज खाने से आपका ब्रेकफास्ट लजीज तो हो सकता है, लेकिन इसमें मौजूद शुगर और फैट आपके स्वास्थ्य  के लिए नुकसानदेह होता  हैं। अगर आप वजन कम कर रहे हैं तो पेस्ट्री और कुकीज का सेवन बिलकुल न करें। इसकी जगह साबुत अनाज का सेवन कीजिए।

  • 4 - पैनकेक और मफिन का प्रयोग नहीं करना चाहिए 

    वजन कम करना मुश्किल काम हो जाता है जब आप छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं और हल्के स्नैक्स कम कैलोरी वाला समझकर खा लेते हैं। बहुत से लोग नाश्ते में पैनकेक, मफिन, बेगल, वैफल्स आदि खाना पसंद करते हैं, लेकिन शायद ही आपको पता हो कि इन सबमें मैदा होता है। साथ ही उनमें बहुत कम फाइबर और प्रोटीन होता है और कैलोरी भी अधिक होती है ।

  • 5 - एग सैंडविच का सेवन है नुकसानदेह 

    सुबह के नाश्ते में अंडा खाने की सलाह सभी देते हैं। लेकिन अगर एग सैंडविच खाते हैं जिसमें चीज भी हो, या फिर इंग्लिश मफिन,जो लोगों को बहुत पसंद होता है। इस तरह के सैंडविच में 300-400 कैलोरी होती है, लेकिन चार गुना ज्यादा तक लो-क्वालिटी कार्बोहाइड्रेट भी होता है। इसलिए कोशिश करें कि साधारण एग  सैंडविच खाएं, वो भी ब्राउन ब्रेड के साथ।

  • 6 - कॉफी का सेवन न करें 

    सुबह की शुरूआत कॉफी से करना सुखद माना जाता है, लेकिन यह आपके वजन घटाने वाले रास्ते में एक रोड़े की तरह है। नेशनल कॉफी असोसिएशन के अनुसार एक तिहाई से अधिक कॉफी पीने वाले रोज सुबह स्पेशल कॉफी पीना पसंद करते हैं। लेकिन इसमें 300 से अधिक कैलोरी होती है। अगर इसमें अधिक चीनी मिला के पी जाए तो कैलोरी और बढ़ जाती है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत अधिक  शुगर से करते हैं तो आपकी भूख बढ़ेगी, जो किसी भी हालत में आपके सेहत के लिए ठीक नहीं है।

  • 7 - तैयार स्मूदी का सेवन न करें 

    सुबह के नाश्ते में स्मूदी खाना सेहत के लिए तभी अच्छा हो सकता है जब आप उसे घर पर बनाएं। वरना आपके नाश्ते में कैलोरी बहुत अधिक बढ़ सकती है। अलग-अलग ब्रोंड के स्मूदी पैक में, एक सर्विंग के दौरान आप 500 से 900 कैलोरी तक का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में यह आपका वजन कम होने  की बजाय बढ़ सकता है ।

  • 8 - तले  हुये आहार नहीं लेना चाहिए 

    सुबह के नाश्ते के वक्त पराठा खाना भले ही आपको पसंद हो लेकिन इससे आपके शरीर में चर्बी एकत्रित होगी, इसके अलावा अगर आप ब्रेकफास्ट में तले हुए आहार जैसे - फिंगर फ्राई, समोसे आदि का सेवन करते हैं तो यह आपके वजन कम करने की बजाय बढ़ायेगा। इसके अलावा सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ें, इससे मेटाबॉलिज्‍म सुस्त हो जायेगा और पाचन क्रिया प्रभावित होगी।

  • Disclaimer +

    इस जानकारी की सटीकता , समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेखक की नहीं है। इस लेख में उपलब्ध  सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकिस्तक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्येश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकिस्तक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्‍प नहीं है। 
Feed-icon
Posted by D.R. Singh on Saturday 9 April 2016
share this article with your friends

*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.

An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.

**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.

D.R.SINGH INDEPENDENT HERBALIFE NUTRITION ASSOCIATE SINCE2010 WE MAKE WORLD HEALTHIER AND HAPPIER