सुबह-सवेरे गुनगुना नींबू पानी पीने के हैं कई फायदे
सुबह-सवेरे गुनगुना नींबू पानी पीने के हैं कई फायदे
सुबह उठते ही अगर आप एक ग्लास गुनगुना नींबू पानी पियें, तो इससे आपके स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। ये वज़न कम, लिवर मजबूत, त्वचा चमकदार करने के साथ साथ आपका पूरा दिन ताज़ा बना सकता है।
-
1 - सुबह पियें गुनगुना नींबू पानी
अगर आप अपने आप को पूरी तरह स्वस्थ रखने का कोई रास्ता ढूंढ रहे हैं तो आपकी तलाश एक आसान से तरीके पर खत्म हो सकती है। रोज़ सुबह उठने के बाद सबसे पहले गुनगुना नींबू पानी पीने से स्वास्थ्य को एक नहीं बल्कि कई फायदे पहुंचते हैं। आइये जानते हैं इन्हीं फायदों के बारे में।

-
2 - इम्यून सिस्टम को सही रखता है
नींबू जैसे खट्टे फलों में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करता है। यह इम्यून सिस्टम को सही रखने का काम करता है। इसके साथ ही नींबू में पोटेशियम भी मौजूद होता है, जोकि दिमाग को संतुलित करने का काम करता है और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है।

-
3 - वजन घटाने में करता है मदद
जिन लोगों का वजन ज्यादा है, तो उसे कम करने के लिए रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने से फायदा होता है। ये नुस्खा वजन कम करने वाले लोगों में काफी लोकप्रिय भी है।
I

-
4 - सांसों की दुर्गंध हटाएं
नींबू का रस सांसों की दुर्गध को दूर करने का काम करता है। बैक्टेरिया को भी खत्म करता है। जिन लोगों को सांसों की दुर्गंध की समस्या है, उनको बिना देरी किये ये कारगार नुस्खा अपना लेना चाहिए।

-
5 - लिवर को मज़बूत रखता है
नींबू के रस में सिट्रिक एसिड पाया जाता है, जोकि एन्जाइम्स को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। यह लिवर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर करने का काम भी करता है।

-
6 - त्वचा के लिए फायदेमंद
सुबह-सवेरे उठकर एक ग्लास गुनगुना नींबू पानी आपकी त्वचा को असाधारण ग्लो दे सकता है। इससे झुर्रियां बनने से रुकती हैं और साथ ही, पिंपल्स की समस्या से भी राहत पहुंचती है।

-
7 - सूजन कम होती है
नींबू में आपके जोड़ों से यूरिक ऐसिड हटाने की क्षमता होती है। यूरिक ऐसिड शरीर में सूजन होने का एक बड़ा कारण है।

-
8 - दिमाग की शक्ति बढ़ाता है
पोटेशियम और मैग्नीशियम के उच्च स्तर का हमारे दिमाग और तंत्रिका स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नींबू पानी आपको वह शक्ति दे सकता है जो आपको अवसाद और तनाव का सामना करने के लिए चाहिए होता है। इससे मानसिक स्पष्टता आती है और ध्यान एकाग्र करने में मदद मिलती है। इसलिए ये ड्रिंक स्टूडेंट्स और दिमागी काम अधिक करने वाले लोगों के लिए अमृत से कम नहीं है।

-
9 - कैंसर-विरोधी
नींबू के ऑक्सीकरण रोधी तत्व कई प्रकार के कैंसर के खतरों को दूर करते हैं। वे ऐसिड को बेअसर करने में भी काफी अच्छे होते हैं। कैंसर ऐटिड वाली जगह में अधिक पनपता है। इससे आपके शरीर में कैंसर कोशिकाएं बढ़ नहीं पाती।

-
10 - कैफीन से दूरी
कुछ लोग सुबह गुनगुना नींबू पानी पीकर कैफीन की आदत से छुटकारा भी पा लेते हैं। ये आपके शरीर को एक कप कॉफी जितना ही बूस्ट देता है। जिन लोगों की सेहत पर कैफीन का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है उनके लिए ये फायदेमंद विकल्प हो सकता है।

-
11 - ताज़गी
अलसुबह गुनगुना नींबू पानी आपको एक ताज़गीभरा दिन दे सकता है। इसमें थोड़ा शहद भी मिला लें। ये आपके सुबह के आलस को दूर करते आपको तरोताज़ा कर देगा। तो सोचना क्या, कल से जब सुबह उठें तो एक ग्लास गुनगुना नींबू पानी पियें, और इससे मिलने वाले ढेर सारे फायदे का लाभ उठाएं।

- Disclaimer +
इस जानकारी की सटीकता , समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेखक की नहीं है। इस लेख में उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकिस्तक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्येश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकिस्तक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है। -
*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.
An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.
**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.
