वर्कआउट के बाद खायें ये आहार
वर्कआउट के बाद खायें ये दस आहार
वर्कआउट के बाद शरीर से ऊर्जा का ह्रास होता ही है साथ ही प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों का भी ह्रास होता है।
1 - वर्कआउट के बाद
वर्कआउट करके हम खुद को फिट और मजबूत बनाते हैं। इसके लिए हम वॉकिंग, वेट ट्रेनिंग, एरोबिक्स, फुटबाल, रनिंग आदि प्रकार के वर्कआउट करते हैं। लेकिन इसमें शरीर से ऊर्जा का ह्रास तो होता ही है साथ ही प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों का भी ह्रास होता है। इसके कारण शरीर में थकान लगती है। इसलिए शरीर को ऊर्जावान बनाने के लिए वर्कआउट के 30 मिनट के अंदर एनर्जी देने वाले आहार का सेवन करना चाहिए। आगे के स्लाइडशो में जानिए उन आहारों के बारे में जिन्हें वर्कआउट के बाद खाना चाहिए।
2 - अंडा खायें
ऊर्जा का सबसे बेहतरीन स्रोत होता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, जिंक और कोलीन होता है। मांसपेशियों को बढ़ाने वाले भोजन में अंडे का जवाब नहीं। दूसरे खाद्य पदार्थ की तुलना में आप कम अंडे खाकर भी ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन हासिल कर सकते हैं। अंडे का ऑमलेट भी आप खा सकते हैं।
3 - एवोकाडो फल खाइए
एक साधारण से एवोकाडों में 20 से अधिक जरुरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसके अलावा एक अवोकाडो में 250 कैलोरी, 10 ग्राम फाइबर और 15 ग्राम मोनोसैच्युरेटेड फैट मौजूद होता है। इसलिए वर्कआउट के बाद ऊर्जा पाने के लिए एवोकाडो का सेवन कीजिए।
4 - शकरकंद
शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो भी ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसलिए वर्कआउट के बाद शकरकंद का सेवन कीजिए।
5 - सालमन मछली खायें
सालमन मछली में बहुत सारा ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो तुरंत शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन डी, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 मौजूद होता है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। सालमन खाने के बाद इंसुलिन का स्तर भी बढ़ जाता है।
6 - ओट्स खाइए
ओट्स में भरपूर ऊर्जा होती है। वर्कआउट के बाद इसे खाने से शरीर की क्षमता और ताकत बढ़ती है। इसे दूध के साथ खा सकते हैं। ओट्स न होने पर आप घरेलू दलिया का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि यह थोड़ा मोटा होता है लेकिन ताकत में मामले में ओट्स से कहीं बेहतर है।
7 - सफेद चावल
हालांकि ब्राउन राइस भी आपके लिए बेहतर विकल्प है लेकिन वर्कआउट के बाद ब्राउन राइस की तुलना में सफेद चावल खाना अच्छा विकल्प है। वर्कआउट के बाद शरीर को ऊर्जा देने के लिए हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले आहार खाने चाहिए और सफेद चाव शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ाता है जिससे ग्लाइसेमिक इंडेक्स बढ़ जाता है। इसलिए वर्कआउट के बाद सफेद चावल आपके लिए अच्छा विकल्प है।
8 - ड्राई फ्रूटस
वर्कआउट के बाद आप ड्राई फूड खा सकते हैं। ड्राई फूड्स जैसे - बादाम, छुआरा, मुनक्का, चिलगौंजा आदि में मोनोसैचुरेटेड फैट होता है जो शरीर को ताकत देता है। इसके अलावा ये शरीर को बीमारियों से भी बचाते हैं।
9 - हुमस
इसमें आयरन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा यह प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का भी बहुत अच्छा स्रोत है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। वर्कआउट के बाद यह अच्छा विकल्प है।
Hummus पकाने की विधि -
Hummus बनाने के लिए सामग्री
१-छोला (काबुली चना) 150 ग्राम २ -लहसुन 2 लौंग
३ - नमक स्वादअनुसार
४ -Tahini(तिल के बीज का पेस्ट) 3 बड़े चम्मच
५ -जैतून का तेल 4 चम्मच
६ -नीबू का रस 1 चम्मच
७ -लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
बनाने की विधि -
चरण- 1
रात भर छोला (काबुली चना) को पानी में भीगा लें और सुबह पानी को निकालकर और नरम होने तक ताजा पानी में उबाल लें। और ऊपर का छिलका को हटा लें और उसे पीसकर पेस्ट बना लें।
चरण-2
लहसुन, नमक और ताहिनी(तिल के बीज का पेस्ट)को काबुली चने के पेस्ट में मिलाकर मिश्रण बना लें और दो चम्मच जैतून का तेल भी इस मिश्रण में डालें। नींबू का रस भी दल लें और पूरी तरह से महीन होने तक पीस लें
चरण-3
पेस्ट को निकलकर एक चौड़े प्लेट में रख लें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें ।
बस परोसने के समय जैतून का तेल,लाल मिर्च पाउडर छिड़क लें और रोटी या ब्रेड के साथ खाएं ।
10 - चिकन और मटन
चिकन में ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन और एमीनो एसिड होता है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसके अलावा मटन में भी प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन बी होता है। इसलिए वर्कआउट के बाद चिकन या मटन का सेवन कीजिए।
11 - फल खायें
ताजे फलों का सेवन आपको बीमारियों से बचाता है और शरीर को तुरंत ऊर्जा भी प्रदान करता है। फलों में विटामिन सी, प्रोटीन, पानी, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं जो शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं। इसलिए वर्कआउट के बाद ताजे फलों के साथ फलों के जूस का भी सेवन कर सकते हैं।
- Disclaimer +
इस जानकारी की सटीकता , समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेखक की नहीं है। इस लेख में उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकिस्तक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्येश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकिस्तक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है।
*Any weight loss or health testimonials presented here are applicable to the individuals depicted and are not a guarantee of your weight loss nor are they typical. Herbalife products can be a healthy part of your weight loss program, which includes diet and exercise.
An extensive questionnaire generated responses from more than 200 U.S. Herbalife Independent Distributors about their weight-loss programs and results. They reported weight loss ranging from 4 pounds to 167 pounds and a reduced body mass index (BMI) of 1.5 points to 24.1 points, suggesting that consumption of Herbalife® products is associated with weight loss and improvement in BMI in those ranges.
**These statements have not been evaluated by the Food and Drug Administration. This product is not intended to diagnose, treat, cure or prevent any disease.
